फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Day Amar Ujala Property & Auto Expo held in Sector 17 Plaza Chandigarh

अमर उजाला के ‘प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो’ में मिली घर और वाहन की जानकारियां, उमड़ी जबरदस्त भीड़

Sat, 31 Aug 2019 10:01 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 31 Aug 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Two Day Amar Ujala Property & Auto Expo held in Sector 17 Plaza Chandigarh
प्रॉपटी एंड ऑटो एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
घर और वाहन सभी की आवश्यकता है। अमर उजाला द्वारा इनसे जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए ‘प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो’ का आयोजन किया गया। फेस्टिवल सीजन से पहले चंडीगढ़ सेक्टर-17 के प्लाजा में शुक्रवार को दो दिवसीय एक्सपो शुरू हुआ। यह एक्सपो 31 अगस्त तक चलेगा। इस एक्सपो में न सिर्फ वाहनों को देखने वालों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी बल्कि प्रॉपर्टी की तलाश में रियल इस्टेट सेक्टर के चक्कर लगाने वालों का काम भी आसान हो गया। यहां लोग प्रॉपर्टी के लिए काफी इंक्वायरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस प्रॉपर्टी एक्सपो में फोर व्हीलर के प्रमुख ब्रांड यहां मौजूद रहे। इसमें हरेक वर्ग के लिए फैमिली कार, सेडान और एसयूवी के मॉडल मौजूद रहे। एक्सपो में कई एक्सक्लूसिव स्कीम भी रहीं। इसके साथ ही अमर उजाला द्वारा आयोजित इस प्रॉपर्टी एंड आटो एक्सपो में कामर्शियल, रेजीडेंशियल और प्लॉट की विभिन्न कैटेगरी हैं। ग्राहकों के लिए यहां एक और विशेष सुविधा है, जिसमें ऑन द स्पाट बुकिंग मिल रही है और लोन का विकल्प भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


एक्सपो में प्रतिभागिता करने वाले बिल्डरों को प्रॉपर्टी मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के नजदीक जीरकपुर, डेराबस्सी, लालडू लांडरा रोड, और एयरपोर्ट रोड पर उपलब्ध हैं। इस एक्सपो में आने वाले ग्राहकों को रियल इस्टेट ग्रुप के प्रतिनिधियों ने बेहतर ढंग से समझाया। इस एक्सपो में वनीत इंफ्रा,, निर्वाणा ग्रींस, ग्रीन लोटस, एसबीपी ग्रुप, चंडीगढ़ रायल सिटी, होम एंड लैंड प्लानर्स,  गिल्को ग्रुप, जीबीपी ग्रुप, बेला होम्स, विजन इंडिया ग्रुप, मोहीली सिटी सेंटर, सैंडवुड्स इंफ्राटेक, सब्बरवाल रियलटी ग्रुप, लाली मोटर्स, कृष्णा इसुजु, ग्लोब टोयटा, बीएमडब्लू की बाइक्स के साथ कृष्णा ऑटो सेल्स स्कोडा के साथ कई नामी ब्रांड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफोर्डेबल हाउसिंग के हैं प्लॉट्स

सीमित आय के वर्ग के लिए भी यहां पर खासा इंतजाम है। इसका स्टाल रायल इस्टेट ग्रुप द्वारा लगवाया गया है। रायल इस्टेट ग्रुप के स्टॉल पर मौजूद एक प्रतिनिधि ने बताया कि यह स्कीम सभी सुख सुविधाएं से सुसज्जित है। इसमें दो टियर सुरक्षा, थीम पार्क, प्यूरीफाएड पानी सप्लाई, स्विमिंग पूल और जिम के साथ बिल्ट अप क्लब हाउस भी हैं। इसके साथ ही रायल इस्टेट ग्रुप के एमडी नीरज कंसल ने बताया कि उनकी कंपनी नारी सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। इसके लिए वह महिलाओं को फ्लैट्स की खरीदारी में रियायत दे रहे हैं।

अब मार्केट में आ रहा है बूम
ट्राइसिटी और पंजाब में सबसे बड़े डेवलपर्स जीबीपी ग्रुप का जीबीपी कैमेलिया फेज 2 शानदार है। इसमें अब पजेशन शुरू हो गए हैं। जीबीपी ग्रुप के अनुपम गुप्ता ने कहा कि जीबीपी कैमेलिया का दूसरा फेज लांच होने के बाद निर्धारित 3 साल में पूरा हो चुका है। दूसरे फेज में करीब 125 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। 2016 में प्रोजेक्ट की शुरुआत के बाद समूचे पंजाब से लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और रुचि दिखी है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed