फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two crore cheated in name of investment in the committee

कमेटी में निवेश का लालच देकर दो करोड़ ठगे

Sun, 05 Sep 2021 02:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
Two crore cheated in name of investment in the committee
चंडीगढ़। सेक्टर-34 निवासी अमरिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर 6 लोगों पर दो करोड़ पांच लाख 20 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी फरार हैं। आरोपी अशोक कुमार को पुलिस ने साल 2018 में ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, जीरकपुर निवासी राजेश कुमार, मोहाली निवासी जतिन कुमार और अमित कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। तीनों को पुलिस ने शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आरोपी सचिन और अमर फरार हैं। अदालत ने अशोक कुमार के अलावा अन्य आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर रखा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़ित अमरिंदर सिंह ने सेक्टर-26 थाना पुलिस को 11 मई 2014 को शिकायत दी कि आरोपियों ने कुमार ट्रेडिंग कंपनी बनाई थी। इसका ऑफिस सेक्टर-26 में बनाया था। आरोपियों ने पीड़ित को कमेटी में निवेश कर रुपये दोगुना करने का आश्वासन दिया था। वहीं अलग-अलग स्कीम देकर प्रतिदिन रुपयों को बढ़ाने का लालच भी दिया। पीड़ित आरोपियों के झांसे में आ गया। उसने कमेटी में 2 करोड़ पांच लाख 20 हजार रुपये निवेश कर दिए। उसके बाद आरोपियों ने अपना ऑफिस खाली कर दिया। पीड़ित उनके किराए से लिए गए मोहाली के सेक्टर-15 स्थित घर पर गया तो पता चला कि वह घर खाली करके जा चुके हैं। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed