{"_id":"6650f8380b08b415570f9fb4","slug":"two-contracts-were-running-on-one-license-excise-department-sealed-it-chandigarh-news-c-16-pkl1043-428985-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एक लाइसेंस पर चल रहे थे दो ठेके, आबकारी विभाग ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एक लाइसेंस पर चल रहे थे दो ठेके, आबकारी विभाग ने किया सील
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया बस स्टैंड के पास पिछले कई दिनों से चल रहे एक अवैध शराब के ठेके को शुक्रवार को आबकारी व कराधान विभाग ने सील कर दिया। विभाग को जानकारी मिली कि मलोया में एक शराब के ठेके के लाइसेंस पर दो ठेके चल रहे हैं।
विभाग के अधिकारी शुक्रवार को जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि आसपास में ही दो शराब के ठेके चल रहे थे, जबकि वहां पर एक ही शराब की ठेके के पास लाइसेंस मौजूद था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने एक शराब के ठेके को बंद करके सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार वहां पर एक ही शराब के ठेके के मालिक ने पास में ही दूसरी जगह ठेका खोला हुआ था और वहां से भी शराब बेची जा रही थी। नियमों के अनुसार ऐसा नहीं किया जा सकता, इसलिए इस शराब के ठेके को सील करने की कार्रवाई की गई है। विभाग मामले में आगे की कार्रवाई में जुटा है।