फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Contractors are unable to prepare 100 new roadways buses in month, despite efforts of Haryana Transport Department

Haryana: एक महीने में नहीं बन रही 100 रोडवेज बसें, पुरानी अदायगी न करने पर नहीं मिल रहे पर्याप्त मजदूर, अब ठेकेदारों पर लगेगा जुर्माना

Tue, 05 Jul 2022 10:21 AM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 10:21 AM IST
सार

एक महीने में 15 बसों को तैयार किया गया, जिनमें से 3 दादरी, 1 पंचकूला, 6 गुरुग्राम और 2 भिवानी डिपो को भेजी गई हैं। तीन बसें अभी एचआरईसी में ही खड़ी हैं।

विज्ञापन
Two Contractors are unable to prepare 100 new roadways buses in month, despite efforts of Haryana Transport Department
हरियाणा रोडवेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा परिवहन विभाग के पूरी ताकत झोंकने के बावजूद दो ठेकेदार एक महीने में रोडवेज की 100 नई बसें तैयार नहीं कर पा रहे। हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन गुरुग्राम यानी एचआरईसी ने दो ठेकेदारों को 50-50 बसें हर महीने तैयार करने का लक्ष्य दिया था, लेकिन वे उस पर खरा नहीं उतर पाए। अब उन पर जुर्माना लगाने की तैयारी चल रही है। उन्हें लक्ष्य देने के साथ ही चेतावनी पत्र जारी कर दिया गया था।       

विज्ञापन


एचआरईसी में काम कर रहे एक ठेकेदार को पर्याप्त संख्या में इसलिए मजदूर नहीं मिल पा रहे, चूंकि उसने पुरानी राशि पूरी नहीं दी है। दोनों ठेकेदार के पास अधिकतम 70 मजदूर ही हैं, जबकि सौ बसें एक महीने में बनाने के लिए 250 मजदूर चाहिए। एचआरईसी के पास बीते 15 जून तक 68 चेसिज आई थीं, जिन पर 28 बसें ही बन पाईं। उन्हें अलग-अलग डिपो में भेजा जा चुका है। बीते एक महीने में 15 बसों को तैयार किया गया, जिनमें से 3 दादरी, 1 पंचकूला, 6 गुरुग्राम और 2 भिवानी डिपो को भेजी गई हैं। तीन बसें अभी एचआरईसी में ही खड़ी हैं। 15 जून के बाद 15 और चेसिज कॉरपोरेशन में पहुंची हैं, इनकी संख्या इस महीने के अंत तक बढ़कर 40 हो जाएगी। ऐसे में चेसिज पर बसों की बॉडी बांधने के लिए अधिक मजदूरों की जरूरत है, जो ठेकेदारों को नहीं मिल रहे।

विज्ञापन

छह जून को महानिदेशक करेंगे कॉरपोरेशन का दौरा

हरियाणा परिवहन विभाग के महानिदेशक वीरेंद्र दहिया 6 जुलाई को एचआरईसी के दौरे पर आ रहे हैं। वह कॉरपोरेशन का पूरा रिकॉर्ड जांचकर अधिकारियों-कर्मचारियों से सवाल-जवाब भी करेंगे। साथ ही ठेकेदारों की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी होगी। कॉरपोरेशन ने ठेकेदारों को बसें बनाने के लिए दी सामग्री और उनके काम का पूरा रिकॉर्ड तैयार लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं

कॉरपोरेशन के कर्मचारी पांच महीने से बिना वेतन काम कर रहे हैं। उन्होंने डेढ़ महीना पहले लगभग 25 दिन तक क्रमिक हड़ताल की थी। हड़ताल खत्म कराते समय पंद्रह दिन में वेतन जारी करने का आश्वासन दिया गया था। डेढ़ महीना बीतने के बावजूद वेतन अदायगी नहीं हुई। आश्वासन पूरा न होने से कर्मचारियों में नाराजगी है।

अगले माह तक 100 बसें सड़कों पर उतारेंगे : विर्क

परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि अगले महीने तक रोडवेज की 100 नई बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। ठेकेदारों के कामकाज पर विभाग पूरी नजर रखे हुए हैं। कॉरपोरेशन को बसें बनाने की पूरी निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed