{"_id":"665f77885eeee68c7a0b4564","slug":"two-constables-present-in-line-for-not-taking-action-in-case-of-assault-outside-the-club-chandigarh-news-c-16-pkl1049-437652-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: क्लब के बाहर मारपीट मामले में कार्रवाई न करने पर दो कांस्टेबल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: क्लब के बाहर मारपीट मामले में कार्रवाई न करने पर दो कांस्टेबल लाइन हाजिर
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित बार्गेन बूज क्लब के मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस विभाग ने दो कांस्टेबलों इशब खान और हरमीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
आरोप के मुताबिक, क्लब के बाउंसरों ने सेक्टर-18 निवासी लोकेश और उनके दोस्त दिलीप से मारपीट की थी। सूचना पर दोनों कांस्टेबल मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों कांस्टेबलों ने उचित कार्रवाई करने के बजाय मामले का रफादफा कर दिया था। बाद में बार्गेन बूज क्लब के बाउसरों ने लोकश व दिलीप से मारपीट की थी। मामले की शिकायत डीजीपी से की गई थी। इसके बाद दोनों कांस्टेबल का लाइन हाजिर कर दिया गया।
लोकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मई को वह अपने दोस्त दलीप के साथ पार्टी करने बार्गेन बूज क्लब गए थे। डांस करते समय उनकी क्लब के बाउंसरों से बहस हो गई। फिर बाउंसरों ने आकर क्लब में मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बाउंसरों ने उन्हें क्लब से बाहर निकालकर जमकर पीटा। बाहर आने के बाद क्लब के अन्य सदस्यों ने लात-घूंसों से पीटकर दोनों को घायल कर दिया। उसने पुलिस को सूचना दी। फिर दोनों कांस्टेबल मौके पर पहुंचे थे। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मेडिकल करवा कर हमला करने वाले मनीमाजरा के बैंक कालोनी निवासी अविनाश, पिंजौर निवासी परमीत समेत अन्य बाउंसरों पर मारपीट का मामला दर्ज किया था।