फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Cars Collided in Jalandhar Rural, many died

Jalandhar: मां वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहीं दो गाड़ियां टकराई, बच्चे सहित चार लोगों की मौत

Mon, 06 May 2024 04:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 May 2024 04:23 PM IST
सार

टक्कर में आई-10 और इनोवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
Two Cars Collided in Jalandhar Rural, many died
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जालंधर देहात के थाना मकसूदां के अधीन आते गांव राववाली के पास सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे माता वैष्णो देवी से माथा टेक कर लौट रहीं दो गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसे में बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई।  
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टक्कर में आई-10 और इनोवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची थाना मकसूदां की पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान गानू (59), 33 वर्षीय लोकेश कुमार, 26 वर्षीय अनीशा और 11 महीने की बच्ची निहारिका के रूप में हुई है। सभी महाराष्ट्र के अमरावती जिले के सुरामऊ के रहने वाले बताए जा रहे हैं और माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे कि पीछे से आ रही इनोवा गाड़ी ने टक्कर मार दी और कार नियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसा रायपुर रसूलपुर अड्डा थाना मकसूदां के एरिया में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed