फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two brothers were attacked with stones and sticks in Sector-49

Chandigarh News: सेक्टर-49 में दो भाइयों पर पत्थर और डंडों से हमला

Mon, 18 Aug 2025 12:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two brothers were attacked with stones and sticks in Sector-49
चंडीगढ़। सेक्टर-49 में दो भाइयों पर डंडे और पत्थर से हमला किया गया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने संतोष, गुड्डू, विवेक और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-49 निवासी 29 साल के सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहाली फेज-8 स्थित शॉपिंग मॉल में काम करता है। 13 अगस्त की रात को वह अपनी ड्यूटी खत्म करके मोहाली से अपने घर आ रहा था।
विज्ञापन

रात करीब करीब 11:15 बजे जब वह सेक्टर-49 सी में मकान नंबर 2516 के पास पहुंचा तो वहां उसे उसकी मौसी का बेटा राज किशोर मिल गया। वे दोनों आपस में बात करने लगे। थोड़ी देर बाद उसकी मौसी का छोटा बेटा 20 साल का अनिल भी आ गया। अनिल ने राज किशोर को घर जाने के लिए कहा। जिसके बाद राज किशोर अपने घर चला गया। अनिल और सुनील बात करते हुए घर की तरफ पैदल चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान संतोष नाम का युवक अपने छोटे भाई गुड्डू, अपने दोस्त विवेक और अन्य तीन चार युवकों के साथ आया और रास्ता रोककर झगड़ा करने लगा। पीड़ित के अनुसार सभी के हाथ में डंडे और पत्थर थे। संतोष और उसके साथियों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। इससे सुनील के सिर और भाई अनिल के चेहरे पर चोटें आई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी मारपीट कर धमकी देकर भाग गए। सुनील के परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए पीजीआई लेकर गए। पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित सुनील ने सेक्टर 49 थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed