फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two brothers died due to drowning in the pond

करनाल में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, पहले भी चार बच्चों की जान ले चुका है ये तालाब

Thu, 04 Jun 2020 01:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two brothers died due to drowning in the pond
दोनों सगे भाइयों की फाइल फोटो।

करनाल के गांव काछवा में बड़े गुरुद्वारे के समीप तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दो बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम छाया है। मृतक बच्चों की मां सोनिया ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे दोनों बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे और वह अपने काम में व्यस्त थी। थोड़ी देर में उन्होंने बच्चों को आवाज लगाई तो कहीं नजर नहीं आए। 

विज्ञापन


गली में इधर-उधर देखा तो किसी ने बताया कि दोनों तालाब के आसपास दिखे थे। यह सुनकर सोनिया चिल्लाती हुई घर आई और जेठ को आवाज लगाई। जेठ रमेश कुमार वहां गया तो दोनों तालाब में डूबे थे। उसने दोनों बच्चों को बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। शुभम(11) छठी तथा विशाल (9) पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। पिता राजपाल ने बताया कि उसके दो लड़के व एक छोटी लड़की है। दोनों होनहार थे। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- कांग्रेस को झटका दे सकते हैं सिद्धू, इस पार्टी में शामिल होकर बनना चाह रहे सीएम चेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बोले- चार बच्चों की पहले भी हो चुकी है मौत
दो बच्चों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि इस तालाब में डूबकर चार बच्चों की पहले भी मौत हो चुकी है। यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन हर बार नई पंचायत आने पर इस तालाब की खुदाई की जाती है। यह 30 फीट गहरा है। न कोई इसकी चाहरदीवारी कराता है न इसे कोई बंद करता है। यह मौत का तालाब बन चुका है।

काछवा गांव के सरपंच अजय कुमार ने बताया कि इस तालाब का निर्माण कार्य चल रहा है जो पंचायती राज करा रही है। इसे फाइव पाउंड बनाना है। इसकी निशानदेही भी हो चुकी है यह एक छोटा सा गड्ढा था, जिसमें बच्चों की मौत हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed