फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Brothers arrest in written examination of clerk and store keeper job

बायोमीट्रिक ने खोली पोल: परीक्षार्थी खड़ा था बाहर, अंदर पेपर दे रहा था मजदूर भाई, पुलिस ने पहुंचाया जेल

Tue, 24 Dec 2024 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 11:28 AM IST
सार

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की ओर से रविवार को क्लर्क और स्टोर कीपर पद के लिए शहर के 75 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आयोजकों की ओर से शहर के गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-36डी में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

विज्ञापन
Two Brothers arrest in written examination of clerk and store keeper job
Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार की ओर से निकाली गई क्लर्क और स्टोर कीपर की नौकरी के लिए लिखित परीक्षा में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। परीक्षा देने के लिए आया परीक्षार्थी युवक सेंटर के बाहर इंतजार कर रहा था जबकि मजदूरी करने वाला उसका भाई अंदर पेपर दे रहा था। 
विज्ञापन


बायोमीट्रिक ने इन दोनों सगे भाइयों की पोल खोल दी। इस बारे में परीक्षा केंद्र अधीक्षक की ओर से सेक्टर-36 थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्लर्क और स्टोर कीपर पद के लिए थी परीक्षा

दरअसल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की ओर से रविवार को क्लर्क और स्टोर कीपर पद के लिए शहर के 75 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आयोजकों की ओर से शहर के गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-36डी में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां फाजिल्का जिले के गांव काठगढ़ निवासी केशकवल सिंह भी लिखित परीक्षा देने के लिए अपने भाई सुरेश के साथ आया था। दोनों भाई नौकरी की तलाश में लंबे समय से परीक्षाओं की तैयारी में जुटे थे। हुआ यूं कि परीक्षा सुरेश की थी लेकिन अंदर सेंटर में उसका भाई केशकवल पहुंच गया। उसने बायोमीट्रिक में हाजिरी दर्ज करवाई और अंदर चला गया। वह परीक्षा में बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

इसी दौरान स्कूल के परीक्षा केंद्र में सूचना दी गई कि एक परीक्षार्थी की बायोमीट्रिक पहले से ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान दिए गए बायोमीट्रिक पंच के साथ मैच नहीं हो रह हैं। इसके बाद रोल नंबर के मुताबिक कमरे में बैठे परीक्षा देते युवक केशवकल को फिर से बायोमीट्रिक पंच करवाने के लिए बुलाया गया। वहां पंच मैच नहीं हुआ। इसके बाद सूचना पाते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उनके हवाले कर दिया गया। 


युवक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अपने सगे भाई सुरेश की जगह परीक्षा दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार कर रहे सुरेश को भी हिरासत में ले लिया और इन दोनों भाइयों के खिलाफ महिला परीक्षा अधीक्षक की शिकायत पर सेक्टर-36 थाने में धारा 319 (2), 318 (4), 338, 336 (3), 340 (2), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों को जांच टीम ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि परीक्षा देने वाला आरोपी केशवकल खुद मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed