फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two bomb found outside punjab chief minister house at chandigarh

CM हाउस के पास पार्क में मिले दो बम, पुलिस अफसरों के फूल गए हाथ पैर

Mon, 20 Feb 2017 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Feb 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
two bomb found outside punjab chief minister house at chandigarh
सीएम हाउस के बाहर मिले बम - फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस अफसरों के हाथ पैर उस समय फूल गए, जब चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर दो बम मिलने की खबर उन तक पहुंची। पंजाब सीएम आवास के सामने स्थित राजिंद्रा पार्क से दो बम मिले। सोमवार दोपहर जैसे ही बम मिलने की सूचना मिली पूरा पुलिस महकमा हरकत में आ गया। मौके  पर  सेक्टर 3 थाना पुलिस व डीएसपी ने पहुंच कर बम को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया।
विज्ञापन


डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल ने बताया कि दोपहर एक बजे किसी राहगीर ने राजिंद्रा पार्क के पास दो बम पड़े देखे और 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों बमों को वहां से दूर ले जाकर मिट्टी के अंदर दबा दिया है। साथ ही उसकी बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं आर्मी को भी बम मिलने की सूचना दे दी गई।
विज्ञापन


सेना के अधिकारियों ने पहुंचकर बम को अपने कब्जे में लेकर निष्क्रिय करने के लिए अपने साथ ले गई। जिस जगह दोनों बम मिले है वह जगह पंजाब मुख्यमंत्री आवास महज 100 मीटर की दूरी पर है। उस स्थान पर हमेशा हाई सिक्योरिटी रहती है। उसके बावजूद भी नहीं पता चला कि दोनों बम वहां कौन रख कर गया। पुलिस को शक है कि किसी कबाड़ी के कबाड़ में बम आ गए होंगे। उसी ने रात के अंधेरे में वहां दोनों बम फेंक कर चला गया होगा। सेक्टर 3 थाने में मामले में केस दर्ज कर लिया है और बमों को वहां फेंकने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed