फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two bikes collided, one dead, two injured

बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत, मां बेटा घायल

Mon, 18 Aug 2014 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Mon, 18 Aug 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग दो सड़क हादसों में एक किशोर की मौत और मां-बेटा घायल हो गए। हाबड़ी रोड टयोंठा में हुए हादसे में 17 वर्षीय विक्की को गंभीर चोटें आई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया। कोयर वासी लाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस 17 वर्षीय विक्की मोटरसाइकिल पर जा रहा था।
विज्ञापन


हाबड़ी रोड ट्योंठा में पहुंचने पर तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल चालक सुल्तान ने विक्की के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरा सड़क हादसा धर्म सिंह गेट प्यौदा के पास हुआ। कलायत वासी पवन कुमार ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर अपनी मां के साथ जा रहा था। धर्म सिंह गेट प्यौदा के पास पहुंचने पर तेज गति व लापरवाही से आ रहे टाटा मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पवन और उसकी मां घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed