फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two big faces of BJP have expressed their displeasure over Party candidate of gurdaspur

Punjab: भाजपा की पहली सूची पर विवाद शुरू, गुरदासपुर से कविता खन्ना और स्वर्ण सलारिया ने ठोकी ताल

Tue, 02 Apr 2024 09:04 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 09:04 AM IST
सार

भाजपा ने पंजाब में छह सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काटकर दिनेश बब्बू को मैदान में उतारा गया है। अब इस पर गुरदासपुर के पूर्व सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना और स्वर्ण सलारिया ने नाराजगी जाहिर की है। 

विज्ञापन
Two big faces of BJP have expressed their displeasure over Party candidate of gurdaspur
Kavita Khanna - फोटो : File Photo

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से दिनेश बब्बू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अब इस पर पार्टी में नाराजगी के सुर उभरने लगे हैं। भाजपा के दो बड़े चेहरों ने अपनी नाराजगी जाहिर भी कर दी है।  
विज्ञापन


इनमें पहली नेता गुरदासपुर के पूर्व सांसद एवं पुले के राजा के नाम से जाने जाने वाले विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना हैं। दूसरे भाजपा की ओर से उपचुनाव में सुनील जाखड़ को चुनौती देने वाले स्वर्ण सलारिया।
विज्ञापन


कविता खन्ना ने बताया कि विनोद को अंतिम क्षणों तक गुरदासपुर की चिंता थी। गुरदासपुर में आने के बाद लोगों से बहुत प्यार मिला। उन्हें 36 साल हो गए हैं लोगो की सेवा करते-करते। इसके चलते वे यहां कविता-विनोद खन्ना फाउंडेशन स्थापित कर बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने साफ तो नहीं कहा कि वह चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन उनका कहना है कि मैं सभी सर्वे में जीतती थी, सो यहां मैं सेवा करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्वर्ण सलारिया ने भी कहा कि वह लोकल हैं तथा पिछले कई साल से सलारिया जनसेवा फाउंडेशन के जरिए पांच लाख लोगों तक पहुंच रखते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति के जरिए ही लोगों की असल मुद्दों को ठीक किया जा सकता है। इसलिए चाहे जो भी हो वह चुनाव लड़ेंगे। चाहे किसी पार्टी से या आजाद परंतु चुनाव तो वह लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed