{"_id":"6595058738d97a6a800efc76","slug":"two-bhandara-committees-of-chandigar-will-organize-langar-in-ayodhya-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलला प्राण प्रतिष्ठा: चंडीगढ़ की दो संस्थाएं अयोध्या में लगाएंगी लंगर, 40 दिन तक परोसे जाएंगे लजीज व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला प्राण प्रतिष्ठा: चंडीगढ़ की दो संस्थाएं अयोध्या में लगाएंगी लंगर, 40 दिन तक परोसे जाएंगे लजीज व्यंजन
Wed, 03 Jan 2024 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Jan 2024 03:49 PM IST
सार
भंडारा कमेटियों के पास महाराष्ट, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु , बिहार, बंगाल और ओडिशा सहित अन्य प्रांतों के लजीज व्यंजन मिलेंगे। 26 जनवरी से आम भक्तों के लिए दर्शन शुरू होगा। इसलिए भंडारा लगाने का काम 25 से शुरू होगा।
विज्ञापन
अयोध्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के लिए बड़ी खुशी की बात है। सिटी ब्यूटीफुल की दो भंडारा कमेटियां शिव पार्वती सेवादल और गौरी शंकर सेवादल श्रीराम की नगरी अयोध्या में लंगर लगाएंगी। शिव पार्वती सेवादल की ओर से 40 दिनों तक और गौरी शंकर सेवादल की ओर से एक महीना का लंगर लगाया जाएगा। लंगर में देश के सभी प्रांतों के लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे।
विज्ञापन
शिव पार्वती सेवादल चंडीगढ़ के प्रधान राजेंद्र सिंह सामंत ने बताया कि यह हमारे लिए खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दिल्ली में भंडारा कमेटियों की बैठक हुई। बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी तक भंडारा की अनुमति मिल जाएगी। 26 जनवरी से आम भक्तों के लिए दर्शन शुरू होगा। इसलिए भंडारा लगाने का काम 25 से शुरू होगा।
विज्ञापन
हर रोज 24 घंटे अटूट लंगर चलेगा। अयोध्या में देश के सभी प्रांतों से राम भक्त आएंगे। हर प्रदेश के भोजन भंडारा कमेटियों के पास मिलेगी। इसमें महाराष्ट, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु , बिहार, बंगाल और ओडिशा सहित अन्य प्रांतों के लजीज व्यंजन तैयार होंगे। ताकि भक्तों को अपने मन के मुताबिक भोजन मिल सके।
विज्ञापन
शिव पार्वती सेवादल के भंडारा में एक सौ लोगों की टीम होगी। 25 जनवरी से भंडारा शुरू होगा। इससे पहले 10 से 15 जनवरी के बीच अयोध्या जाकर जगह देखेंगे कि भंडारा का स्थान कहां पर निश्चित किया गया है।
गौरी शंकर सेवादल चंडीगढ़ के पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उनकी भंडारा कमेटी हर रोज 10 हजार लोगों के लिए लंगर तैयार करेगी। 30 दिनों का लंगर लगेगा। उन्होंने बताया कि तीस दिनों से समय बढ़ भी सकता है। शहर की दोनों ही संस्थाएं श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान भी भंडारा लगाती है।