फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Badmash shot dead in Jhajjar of Haryana

पुलिस कर रही थी बदमाशों का पीछा, गोली लगने से दो की मौत, एनकाउंटर से इंकार

Wed, 06 Mar 2019 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two Badmash shot dead in Jhajjar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

झज्जर के गांव माजरा डी के श्याम मंदिर के सामने मंगलवार को दादरी सीआईए स्पेशल स्टाफ की टीम कार सवार बदमाशों का पीछा करते पहुंची थी। इस दौरान कार सवार दो की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने किसी एनकाउंटर से इनकार किया है। आईजी रोहतक रेंज संदीप खिरवार का कहना है कि किसकी गोली लगने से दोनों की मौत हुई है, इसकी जांच करवाई जा रही है। 

विज्ञापन


दोनों मृतकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूटपाट और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। झज्जर जिले के गांव माजरा डी गांव के श्याम मंदिर के सामने कार सवार दो बदमाशों की गोली लगने से मौत होने की सूचना पर मंगलवार दोपहर 3:00 बजे आईजी संदीप खिरवार, झज्जर एसएसपी अशोक कुमार, रोहतक एसपी जश्नदीप रंधावा, दादरी एसपी स्मिति चौधरी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

Two Badmash shot dead in Jhajjar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों शवों को पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद झज्जर के सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक चरखी दादरी सीआईए स्पेशल स्टाफ की टीम बदमाशों का पीछा कर रही थी। झज्जर में गाड़ी मारकर रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों की कार पर फायरिंग हुई। 

फायरिंग के बाद पुलिस कार के पास पहुंची तो दो बदमाशों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। टीम ने झज्जर पुलिस को सूचित किया तो सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की मजिस्ट्रेट जांच करवाई जाएगी। वहीं दोनों शवों का पोस्टमार्टम तहसीलदार की मौजूदगी में होगा।

दादरी पुलिस ने बताया कि उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, इस दौरान दो बदमाशों की कार में गोली चलने से मौत हुई है। दादरी पुलिस के अनुसार उन्होंने एनकाउंटर नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा किसकी गोली से दोनों की मौत हुई है। - अशोक कुमार, एसएसपी, झज्जर।

दादरी पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी। कार सवार बदमाश सचिन और साहिल की मौत हो गई। पुलिस मुठभेड़ इसे नहीं कहा जा सकता, किसकी गोली से बदमाशों की मौत हुई, जांच कराई जा रही है। सचिन और साहिल पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। - संदीप खिरवार, आईजी रोहतक रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed