Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two ASI and senior constable line present

Chandigarh News: दो एएसआई और सीनियर कांस्टेबल लाइन हाजिर

Tue, 18 Mar 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two ASI and senior constable line present
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में नेशनल यूथ अवाॅर्डी से मारपीट के मामले में एसएसपी कंवरदीप कौर ने हल्लोमाजरा चौकी में तैनात दो एएसआई और एक वरिष्ठ सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने एएसआई सेवा सिंह, एएसआई रणजीत और सीनियर कांस्टेबल दीपक को ट्रांसफर कर पुलिसलाइन भेज दिया है। रोहित ने एसएसपी कंवरदीप कौर को थाने में बेरहमी से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। मामले में रोहित सोमवार को सेक्टर-9 के पुलिस मुख्यालय में एसएसपी से भी मिला था। मारपीट में रोहित के अंगूठे में फ्रैक्चर, सिर, चेहरे पर सूजन और रीढ़ की हड्डी में असहनीय दर्द है। रोहित अपने दोस्त गोबिंद के साथ शनिवार की शाम परिचित दो लड़कियों की मदद के लिए पुलिस चौकी पहुंचे थे। इन लड़कियों ने अपने पिता के खिलाफ शारीरिक शोषण की शिकायत दी थी। उनके दोस्त गोबिंद के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article