फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested with 4 kgs of heroin, gangster and terrorists busted

चार किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार, जेलों में बंद गैंगस्टरों व आतंकियों से ड्रग माफिया की साठगांठ का खुलासा

Sat, 12 Dec 2020 09:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Dec 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 4 kgs of heroin, gangster and terrorists busted
पुलिस ने बरामद की हेरोइन - फोटो : एएनआई
पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किए दो व्यक्तियों से चार किलो हेरोइन की बरामदगी के साथ गैंगस्टरों और आतंकवादियों से संबंधित अंतराष्ट्रीय संपर्क वाले एक बड़े ड्रग माफिया का पर्दाफाश किया है। 
विज्ञापन


जालंधर ग्रामीण एरिया के जसविंदर सिंह उर्फ जस्स और रमेश कुमार उर्फ केसा (दोनों निवासी जालंधर-ग्रामीण) की गिरफ्तारी के बाद प्राथमिक जांच में पता चला है कि इनका पंजाब की जेलों में बंद कुछ गैंगस्टरों और दुबई के एक ड्रग तस्कर के साथ मजबूत गठजोड़ है।
विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता के अनुसार, अब तक की जांच से यह सामने आया है कि कश्मीर से पंजाब में तस्करी किए गए नशे की बिक्री से प्राप्त पैसे का उपयोग संभावित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों में फंडिंग के लिए किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा पूरी अंतरराष्ट्रीय साजिश और नेटवर्क के आगे-पीछे के सभी संबंधों से पर्दा हटाने के लिए अगली जांच जारी है। दोषियों से हेरोइन के अलावा दो देसी .32 बोर पिस्तौल समेत 10 बिना इस्तेमाल किए हुए कारतूस और जेके-012-ई -2277 नंबर वाली एक कार, जिसका इस्तेमाल पंजाब की जेलों में बंद गैंगस्टरों के इशारे पर श्रीनगर से नशों की तस्करी के लिए किया जाता था, भी बरामद की गई है।

डीजीपी ने बताया कि ड्रग माफिया के तार दुबई के एक व्यक्ति से जुड़े हैं, जो पंजाब के नशा तस्करों को नशों की सप्लाई के लिए कथित तौर पर कश्मीर के नशा तस्करों के साथ संबंध कायम करने में शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी ने खुलासा किया कि जालंधर (ग्रामीण) पुलिस को जसविंदर सिंह, रमेश कुमार और गुरसेवक सिंह संबंधित फिऱोजपुर जेल में बंद पलविंदर सिंह उर्फ पिन्दा के इशारे पर ड्रग नेटवर्क चलाने की सूचना मिली थी। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर, पुलिस द्वारा एसएसपी जालंधर संदीप गर्ग की सीधी निगरानी में छापे मारे गए, जिसके चलते जिला जालंधर (ग्रामीण) के गांव लोहियां में जसविन्दर सिंह के घर से रमेश कुमार और जसविन्दर सिंह को गिरफ़्तार किया गया। उनका साथी, गुरसेवक सिंह निवासी पटियाला अभी फऱार है और उसकी खोज के लिए छापे मारे जा रहे हैं। 

गिरफ़्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उनकी योजना पलविन्दर सिंह द्वारा जम्मू कश्मीर की गाड़ी (मौजूदा केस में, रजिस्ट्रेशन नं. जे.के.-012-ई-2277) में श्रीनगर से पंजाब में नशों की तस्करी करने की थी। 

ऐसा लगता है कि सरहद पार से भारत में नशों की तस्करी की जाती थी और फिर यह नशे मार्केट में बेचे जाते थे, जिसका पैसा गैंगस्टरों और आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग के लिए जाता था। आरोपियों के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत पुलिस थाना लोहियां जिला जालंधर (ग्रामीण) में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed