फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested with 350 boxes of liquor

Chandigarh News: 350 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 07 May 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 350 boxes of liquor
मोहाली। एक कैंटर में लाई जा रही शराब की 350 पेटी पुलिस ने बरामद की हैं। शराब के साथ कैंटर ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान रवि कुमार वासी मलोया और सुरिंदर कुमार वासी सेक्टर-24 के रूप में हुई है। थाना फेज-8 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि उक्त आरोपी शराब से भरा ट्रक लेकर जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने बुडैल जेल रोड पर नाका लगाकर उक्त आरोपियों को शराब से भरे ट्रक समेत काबू किया है। इस दौरान ट्रक में से 350 शराब से भरी पेटियां बरामद हुईं। इनमें 750 एमएल की 175 पेटियों में कुल 2100 बोतलें थी और 350 एमएल की 175 पेटियों में कुल 4200 बोतलें बरामद की हैं। जब आरोपियों से इसका बिल मांगा तो वह जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया तो अदालत ने उनको तीन दिन का रिमांड दे दिया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से सस्ती शराब ले जाकर पंजाब में महंगे दाम पर बेचते थे
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चंडीगढ़ से सस्ती शराब ले जाकर पंजाब के विभिन्न इलाकों में बेचते थे। पुलिस अब रिमांड के दौरान इनसे पूछताछ करेगी कि वह कहां से शराब लाए थे और कहां सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर उपचुनाव में शराब बंटने का शक
सूत्रों के अनुसार यह शराब जालंधर उपचुनाव में बंटने का शक है। वहीं, पुलिस ने सूचना के बाद शराब से भरे कैंटर को दो लोगों के साथ पकड़ लिया। पुलिस को रिमांड के दौरान बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed