{"_id":"664942b3fb6ddc4abd003ff8","slug":"two-arrested-including-assistant-manager-of-mohali-in-case-of-dust-collector-burst-chandigarh-news-c-16-1-pkl1004-424204-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डस्ट कलेक्टर फटने के मामले में मोहाली के सहायक मैनेजर समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डस्ट कलेक्टर फटने के मामले में मोहाली के सहायक मैनेजर समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। धारूहेड़ा स्थित लाइफ लांग कंपनी में मार्च में डस्ट कलेक्टर फटने के मामले में पुलिस ने कंपनी के मेंटेनेंस मैनेजर दयाराम नगर धारूहेड़ा निवासी प्रमोद कुमार और सहायक मैनेजर मोहाली निवासी कुलबीर सिंह वर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लाइफ लांग कंपनी में डस्ट कलेक्टर फटने की जांच करने के लिए हरियाणा के सीएम ने जांच कमेटी का गठन की थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय भेज दी थी। इसमें कहा गया था कि औद्योगिक विशेषज्ञों की देखरेख में ही इसकी जांच होनी चाहिए। अब 62 दिन बाद इस मामले में दो गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस के अनुसार धारूहेड़ा स्थित एक पार्ट्स निर्माता कंपनी में 16 मार्च की शाम को डस्ट कलेक्टर फट गया था। इसमें 39 लोगों घायल हुए थे, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी।
कंपनी में काम करने वाले यूपी के गोंडा के गांव सेझिया रेतादलसिंह हाल आबाद ओम नगर धारूहेड़ा निवासी राजकुमार ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वह कम्पनी में लेबर का काम करते थे। 16 मार्च को 60-70 आदमी कम्पनी में काम कर रहे थे। शाम 5.45 पर कंपनी में बॉयलर का डस्ट कलेक्टर फट गया, जिससे काफी लोग घायल हो गए थे।
कंपनी का बॉयलर का डस्ट कलक्टर पहले भी दो बार फट चुका था। श्रमिकों ने कम्पनी के ठेकेदार, अधिकारियों व मालिकों को भी इसे ठीक कराने बारे अवगत करवाया था। मगर फिर भी लापरवाही बरती गई। श्रमिकों के मुताबिक अगर अधिकारी, ठेकेदार व मालिक समय पर सफाई व देखरेख करते तो ऐसा हादसा नहीं होता। हादसा कंपनी लापरवाही से हुआ।