फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested for supplying drugs to become fake journalists of news channel

न्यूज चैनल का फर्जी पत्रकार बन नशा सप्लाई के मामले में दो गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2020 10:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for supplying drugs to become fake journalists of news channel
चंडीगढ़। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने दो ऐसे नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो न्यूज चैनल का फर्जी आईकार्ड दिखाकर खुद को पत्रकार बता रहे थे। पुलिस ने सेक्टर-52 निवासी मोनू उर्फ मुन्ना (19) और उतम (19) दोनों के पास से 50-50 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन

बुधवार आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशकर दोनों को 2-2 दिन का रिमांड मिला है। सेक्टर 31 थाना प्रभारी राजदीप सिंह की अगुवाई में बुधवार को चंडीगढ़/जीरकपुर बैरियर के पास सब इंस्पेक्टर गुरजीवन सिंह की टीम ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जीरकपुर की तरफ से टाटा टियागो कार नंबर (पीबी11-सीएच 0535) चंडीगढ़ की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने देखते ही कार को रुकवा लिया। उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल का आईकार्ड दिखाकर खुद को पत्रकार बताया और कहा कि वह अपने एक बीमार दोस्त को पंचकूला के सेक्टर-9 में छोड़कर वापस चंडीगढ़ के सेक्टर 52 स्थित अपने घर लौट रहा है लेकिन बार-बार पुलिस पूछताछ के दौरान वह दोनों सही ढंग से जवाब नहीं दे पाए। शक के आधार पर पुलिस ने आईकार्ड खंगाला तो फर्जी निकला। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 50-50 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला से खरीदा गया नशा, शहर में करना था सप्लाई
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कार आरोपी उत्तम के भाई विकास की है। आरोपियों ने अंबाला स्थित बस स्टैंड के पास एक शख्स से मुलाकात की और सेक्टर 52 के रहने वाले विक्रम का नाम लेकर नशा खरीदा। आरोपी नशे को सस्ते दामों में खरीद कर शहर के अलग-अलग हिस्सों में ज्यादा रेटों में सप्लाई करने जा रहे हैं। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
आरोपी मुन्ना खिलाफ पहले भी मामले दर्ज पुलिस जांच में सामने आया कि कार चालक आरोपी मुन्ना मूलरूप से यूपी के गोरखपुर स्थित बेहलघाट का रहने वाला है और वह डेली बेसिस पर मजदूरी का काम करता है, सेक्टर 36 थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ जुलाई 2015 में डकैती और अक्टूबर 2016 में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चुकी है। वहीं आरोपी उत्तम मूलरूप से बिहार के छपरा स्थित मंगोलपुर निवासी है और वह चंडीगढ़ के सेक्टर-52 में अपने भाई के साथ रहता है।

8 धाराओं के तहत केस दर्ज
सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए कुल आठ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिनमें आईपीसी 419, 420, 467, 468, 471, 188, 270, और एनडीपीएस (21) शामिल है। वहीं पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed