फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested for shooting BJP SC Morcha General Secretary Balwinder Singh Gill

Amritsar News: अमृतसर में पुलिस की मुठभेड़, भाजपा महासचिव बलविंदर सिंह गिल को गोली मारने वाले दो काबू

Wed, 05 Jul 2023 11:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jul 2023 11:34 PM IST
सार

16 अप्रैल 2023 की रात करीब आठ बजे भाजपा के एससी मोर्चा के पंजाब महासचिव बलविंदर सिंह गिल को कुछ लोगों ने जंडियाला गुरु स्थित उनके घर में दाखिल होकर गोली मार दी थी। जंडियाला गुरु पुलिस ने 17 अप्रैल को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
Two arrested for shooting BJP SC Morcha General Secretary Balwinder Singh Gill
अस्पताल में भर्ती घायल आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर देहात पुलिस ने भाजपा एससी मोर्चा के महासचिव बलविंदर सिंह गिल को घर में घुसकर गोली मारने वाले दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। सुबह पहले जंडियाला थाना क्षेत्र के गांव तारागढ़ तलावां निवासी मनदीप सिंह उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार किया। इसके बाद दूसरे आरोपी अर्षदीप सिंह उर्फ मास को काबू करने का प्रयास किया। मगर उसने जंडियाला पुलिस और सीआईए स्टाफ (ग्रामीण) पर फायरिंग कर दी लेकिन पुलिस ने उसको भी दबोच लिया। इससे पहले पुलिस 15 मई को तारागढ़ तलावां गांव के जगजीत सिंह उर्फ शंकर उर्फ सोना को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


जंडियाला पुलिस ने सूचना के आधार पर पहले मनदीप सिंह उर्फ बुद्धू को काबू किया। उससे पूछताछ के बाद व एससपी देहात के हिदायत के बाद थाना प्रभारी ने दूसरे आरोपी अर्षदीप सिंह उर्फ मास को काबू करने के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी की। थाना प्रभारी खुद मल्लियां गांव से लेकर गांव बालिया तक नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने काले रंग के मोटरसाइकिल पर एक युवक को आते देखा तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और गांव बालिया की नहर की पटरी पर भागने लगा। जंडियाला थाना प्रभारी ने तुरंत यह मैसेज सीआईए इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को नोट करवाया। सीआईए की ने उसे रुकने को कहा तो उसने सीआईए पार्टी पर भी फायरिंग कर दी। इसके बाद सीआईए इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने पिस्तौल से जवाबी फायर किया। एक गोली अर्षदीप के बायीं टांग में लगी। पुलिस ने उसे काबू कर लिया और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 16 अप्रैल 2023 की रात करीब आठ बजे भाजपा के एससी मोर्चा के पंजाब महासचिव बलविंदर सिंह गिल को कुछ लोगों ने जंडियाला गुरु स्थित उनके घर में दाखिल होकर गोली मार दी थी। जंडियाला गुरु पुलिस ने 17 अप्रैल को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया था। 


15 मई को तारागढ़ तलावां गांव के जगजीत सिंह उर्फ शंकर उर्फ सोना को पकड़ा गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसके गांव के मनदीप सिंह उर्फ बुद्धू के पैसे बलविंदर सिंह के पास थे। इसके बाद बुद्धू ने टोनी निवासी नरंगाबाद की मोटरसाइकिल और अपना .32 बोर का पिस्तौल अर्षदीप सिंह उर्फ मास और जगजीत सिंह उर्फ सोना को दिया। उसने बलविंदर सिंह गिल से पैसे लाने और न देने पर सबक सिखाने की बात कही। इसके बाद जगजीत ने गिल के घर के बाहर बाइक खड़ी की और अर्षदीप सिंह उर्फ मास ने गिल के घर में घुसकर गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed