{"_id":"67f6daf1fde708e1880b6257","slug":"two-arrested-for-duping-retired-colonel-of-rs-341-crore-chandigarh-news-c-16-pkl1043-679421-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेवानिवृत्त कर्नल से 3.41 करोड़ की ठगी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेवानिवृत्त कर्नल से 3.41 करोड़ की ठगी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेवानिवृत्त कर्नल व उनकी पत्नी को 12 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 3.41 करोड़ ठगने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 1.05 करोड़ रुपये आए थे।
इनकी पहचान हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी महक यादव और राजस्थान के झुंझुनूं निवासी सचिन शर्मा उर्फ मोनू के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। पूछताछ में महक ने बताया कि उसे कहा गया था कि उसके बैंक खाते में एक बड़ी रकम आएगी। इसके बदले उसे 1.20 लाख रुपये कमीशन मिलेंगे। यह डील सचिन ने करवाई थी। इस मामले की कर्नल ने रक्षामंत्री को शिकायत भेजी थी। अमर उजाला ने शातिर ठगों के जयपुर, जोधपुर, कोलकाता समेत दक्षिण के तीन शहरों से दो करोड़ 35 लाख रुपये निकालने की खबर सबसे पहले प्रकाशित की थी।
18 मार्च को आई थी काॅल
कर्नल (रिटायर्ड) दिलीप सिंह बाजवा ने बताया कि उन्हें 18 मार्च को व्हाट्सएप कॉल आई। बातचीत करने वाले ने खुद को मुंबई से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का बड़ा अधिकारी बताया। कॉलर ने कहा कि आपका केनरा बैंक का खाता मुंबई के एक खाते से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल हुआ है। शातिर ने कहा कि जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल ने उसे फंसाया है। शातिर ने कहा कि उन्होंने अपना बैंक खाता 5 लाख रुपये में बेचा था और 2 करोड़ रुपये की लॉन्ड्रिंग के लिए 20 लाख रुपये बतौर कमीशन भी ली है। ठगों ने वीडियो कॉल कर उनके नाम का फर्जी डेबिट कार्ड भी दिखाया। कर्नल से कहा कि वे 5,038 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच कर रहे हैं। शातिर ने 24 लोगों की फोटो भेजकर कहा कि इन पीड़ितों में से एक ने आत्महत्या कर ली है। ठगों ने दंपती को सहयोग न करने पर जेल भेजने और संपत्ति जब्त करने की धमकी भी दी। इसके साथ धोखाधड़ी के जाल में फंसाने के लिए व्हाट्सएप पर सुप्रीम कोर्ट के फर्जी पत्र भेजे।
विज्ञापन
एफडी तुड़वाकर दिए थे पैसे
कर्नल ने बैंक में जाकर अपनी एफडी तुड़वाई और पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन में ठगों को कुल 3.40 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान उनकी पत्नी बंद कमरे में ही वीडियो कॉल पर रही। 12 दिनों बाद 29 मार्च को वीडियो कॉल कटी। जब बुजुर्ग दंपति ने शातिर के फोन नंबर पर कॉल किया तो वह स्विच ऑफ हो चुका था।