फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused roaming around trying to sell looted goods arrested

Chandigarh News: लूट का सामान बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी काबू

Sat, 17 Feb 2024 04:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Two accused roaming around trying to sell looted goods arrested
चंडीगढ़। लोगों से लूटे गए सामान को बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियोंं को क्राइम ब्रांच टीम ने बाॅटनिकल गार्डन के पास से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी अशोक कुमार की देखरेख में टीम ने यह कार्रवाई की। दोनों को अदालत में पेश किया गया। आरोपियों से लूट के दो मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-56 निवासी सन्नी और रजत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-34 थाना क्षेत्र में लूट करने के दो आरोपी सामान को बेचने के लिए सारंगपुर थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस पर एचएसओ अशोक कुमार ने एक टीम को बाॅटनिकल गार्डन के पास तैनात किया। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों से सोने और चांदी की चेन, दो मोबाइल और एक कमानीदार चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को उन्होंने कजहेड़ी निवासी रामनिवास से फोन, नकदी और सोने की अंगूठी लूटी थी। उसके बाद मलोया की ईडब्ल्यूएस काॅलोनी निवासी श्रवण कुमार से उन्होंने चाकू के बल पर मोबाइल और दस्तावेज छीन लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed