{"_id":"68ab6d13edd7b8f7650df6c8","slug":"two-accused-of-theft-from-a-house-in-ram-darbar-arrested-jewelry-worth-lakhs-recovered-chandigarh-news-c-16-pkl1043-799839-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रामदरबार में घर से चोरी के दो आरोपी काबू, लाखों के गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रामदरबार में घर से चोरी के दो आरोपी काबू, लाखों के गहने बरामद
विज्ञापन
रामदरबार में घर से चोरी के दो आरोपी काबू, लाखों के गहने बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने रामदरबार में घर में चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गहने बरामद किए हैं। इसे बाद दोनों आरोपी रामदरबार निवासी अश्वनी उर्फ कल्लू (26) और ऋषि उर्फ बादल (29) के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह दोनों आरोपी ई-रिक्शा चालक हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर हिरासत में भेज दिया है। पहले भी कल्लू के खिलाफ 8 और ऋषि के खिलाफ 4 आपराधिक केस दर्ज हैं। इस मामले में रामदरबार फेज 1 निवासी शिकायतकर्ता गौतम ने 23 अगस्त को बताया था कि उनका भाई दूरी मंजिल पर रहता है। देर रात उनके भाई के घर से सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, सोने की बाली, चांदी की पायल, चांदी का कड़ा, चांदी की चेन और सात हजार रुपये चोरी हो गए थे। उसकी शिकायत पर जांच करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया और गहने बरामद कर लिए। संवाद