फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused of stealing and selling batteries from e rickshaw arrested

Chandigarh News: ई रिक्शा से बैटरियां चोरी कर बेचने और खरीदने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2024 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing and selling batteries from e rickshaw arrested
चंडीगढ़। शहर में ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी कर बेचने और खरीदने के दो आरोपियों को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेचने वाले आरोपी की स्मॉल फ्लैट्स धनास के रजत और खरीदने वाले कबाड़ी की पहचान सेक्टर-25 निवासी बलजीत के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-31 थाना एसएचओ राम रत्न शर्मा की सुपरविजन में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एरिया से बैटरी चोरी करने वाला आरोपी सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते थाना पुलिस की टीम ने आरोपी रजत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पुलिस को आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां बरामद हुईं। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने दो बैटरी चोरी की हैं जो कबाड़ी को बेची हैं। पुलिस ने आरोपी स्क्रैप डीलर को भी मामले में गिरफ्तार कर बैटरियां बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन



सेक्टर-46 के रहने वाले शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह राम दरबार स्थित इलेक्ट्रॉनिक शॉप चल रहा है। 16 फरवरी 2024 को उनका ड्राइवर ने ई रिक्शा दुकान के सामने पार्क में खड़ी की थी और वह अगले दिन किसी निजी काम से बाहर गया था। जब वह 2 मार्च 2024 को वापस आया तो देखा कि ई-रिक्शा के बैटरी बॉक्स का ताला टूटा और उसमें चार बैटरी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed