फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused arrested for attacking 8th class student

Chandigarh News: 8वीं के छात्र पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Mar 2023 01:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Mar 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for attacking 8th class student
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित कुंडी गांव के सरकारी स्कूल के बाहर 8वीं कक्षा के छात्र पर हमला करने के मामले में दो आरोपियों को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रशांत और बाबुल निवासी खड़ग मंगोली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पीरमुच्छला निवासी शुभम ने दी शिकायत में बताया कि वह गांव छोटी कुंडी सरकारी स्कूल में 8वीं में पढ़ता है। स्कूल की छुट्टी होने बाद कुछ बाहरी लड़के स्कूल के बाहर आकर लड़कियों पर कमेंट करते हैं। उसने लड़कों को ऐसा करने से मना किया। इसी रंजिश के चलते वीरवार को छुट्टी के बाद युवकों ने उस पर चाकू और पंच से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। सूचना पाकर सेक्टर-20 थाना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed