फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused absconding in bank robbery surrendered in case of attempted murder in Jalandhar

Jalandhar: छात्र पर हमले और बैंक डकैती के दो आरोपियों का आत्मसमर्पण, रिमांड में हथियार रिकवर करेगी पुलिस

Wed, 07 Feb 2024 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 12:14 PM IST
सार

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नई बारादरी में पिछले साल दिसंबर में एक हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों ने 10 दिसंबर को खालसा कॉलेज में घुस कर कैंटीन में चाय पी रहे छात्र पर जानलेवा हमला किया था।

विज्ञापन
Two accused absconding in bank robbery surrendered in case of attempted murder in Jalandhar
आरोपी विनय तिवारी - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर में बैंक डकैती मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने खालसा कॉलेज के छात्र पर हत्या की कोशिश के केस में कोर्ट में सरेंडर किया है। आरोपियों की पहचान बस्ती शेख के रहने वाले विनय तिवारी और मनिंदर उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि दोनों अभी तक कहां रह रहे थे और किस गैंग के साथ काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केस दर्ज होने के बाद से आरोपियों की तलाश जारी थी। मगर, वह पुलिस से बचते फिर रहे थे। जब पुलिस ने आरोपियों के परिवारों पर दबाव बनाया तो दोनों ने कोर्ट में पहुंच कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि विनय और उसके साथियों के पास हथियार भी हैं, जो बरामद किए जाने हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नई बारादरी में पिछले साल दिसंबर में एक हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों ने 10 दिसंबर को खालसा कॉलेज में घुस कर कैंटीन में चाय पी रहे छात्र पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें, उसे तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed