फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two AAP worker suspend in anti-party activities

पार्टी विरोधी गतिविधियों में ‘आप’ से दो सस्पेंड

Mon, 01 Sep 2014 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Sep 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
two AAP worker suspend in anti-party activities

आम आदमी पार्टी ने पटियाला विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी की मुखालफत के आरोप में दो लोगों को सस्पेंड कर दिया है। इन्हें शोकॉज नोटिस जारी कर बुधवार तक जवाब देने को कहा गया है।

विज्ञापन


पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अगर जवाब संतोषजनक न हुआ तो उन्हें पार्टी से निकाला भी जा सकता है। पार्टी नेतृत्व का स्पष्ट मानना है कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


‘आप’ ने पटियाला के पूर्व जिला कन्वीनर कुंदन गोगिया और कैप्टन राजप्रीत को सस्पेंड किया है। दोनों नेता लंबे समय से पार्टी के फैसलों से नाराज चल रहे थे। गोगिया खुद पटियाला से टिकट के दावेदार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान जब पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पटियाला आए थे तो गोगिया समर्थकों ने काली झंडे लेकर विरोध स्वरूप मार्च निकाला और प्रदर्शन किया था। चुनाव में पार्टी की बुरी तरह हार के बाद भी गोगिया समर्थकों ने पार्टी सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के घर के बाहर रोष प्रदर्शन किया था।

गोगिया का कहना था कि गलत उम्मीदवार चुनने और गलत नीतियों के कारण पार्टी की हार हुई। गोगिया पार्टी के समानांतर संगठन आवाम के झंडे तले लगातार विरोध जता रहे थे।


जरनैल सिंह को सस्पेंड करने का अधिकार नहीं
कुंदन गोगिया ने कहा कि जरनैल सिंह को उन्हें सस्पेंड करने का कोई अधिकार नहीं है। इस बारे में फैसले लेने के लिए पार्टी में लोकायुक्त के तौर पर शांति भूषण हैं।

चार महीने पहले आए लोग उनके जैसे संस्थापक सदस्य पर कैसे कार्रवाई कर सकते हैं। शोकॉज नोटिस आया है और वह समय से पहले उसका जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed