परिणिती चोपड़ा पर टि्वटर वार, मंत्री-मुख्यमंत्री आमने-सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा को हरियाणा सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किए जाने के बाद नेताओं में ट्विटर वार छिड़ गई है।
सरकार के इस कदम पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह ट्वीट कर विवाद पैदा कर दिया है कि उन्हें नहीं पता कि किसे ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने ट्वीट में अभिनेत्री की नियुक्ति का स्वागत किया है। परिणिति चोपड़ा अंबाला जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने कई पुरस्कार हासिल किए हैं, जिसमें फिल्मफेयर और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल हैं।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को जोर-शोर से आगे बढ़ाने के लिए 21 जुलाई को गुड़गांव में राज्य सरकार की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा भी उपस्थित रहेंगी।
ब्रांड एंबेसेडर बनाए जाने पर अभिनेत्री के पिता खुश
वहीं उधर अंबाला की रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा को प्रदेश सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसेडर बनाए जाने पर उनके पिता पवन चोपड़ा काफी खुश हैं।
उन्होंने साफ कहा कि एक ओर जहां प्रदेश सरकार के इस अभियान में प्रतिबद्धता झलकती है, वहीं बेटियां किसी भी सूरत में निराश नहीं करती। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि परिणिती चोपड़ा ने बॉलीवुड करिअर में जहां कई मुकाम हासिल किए, वहीं अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाया है।
अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि बेटियों को लेकर अभिभावकों की चिंता अक्सर उनकी शादी करना और उनके लिए दहेज इकट्ठा करने में रहती है। लेकिन यदि यही चिंता वे अपनी बेटियों का भविष्य संवारने में लगाएं, तो अभिभावकों की चिंता लगभग खत्म ही हो जाएगी।