फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Twitter accounts of 75 people including MP Simranjeet Mann suspended in Punjab

Punjab: जमीन पर ही नहीं सोशल मीडिया पर भी पंजाब पुलिस का एक्शन, सांसद समेत 75 लोगों के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

Mon, 20 Mar 2023 07:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Mar 2023 07:45 PM IST
सार

अमृतपाल के खिलाफ जहां धरातल पर पंजाब पुलिस का ऑपरेशन जारी है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस की चौकसी है। गलत जानकारी देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्शन लिया जा रहा है। अब तक पंजाब पुलिस 75 ट्विटर अकाउंट पर एक्शन ले चुकी है।

विज्ञापन
Twitter accounts of 75 people including MP Simranjeet Mann suspended in Punjab
लुधियाना में पुलिस का फ्लैग मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई केवल जमीन पर ही नहीं चल रही है। बल्कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पूरी नजर है। साथ ही अगर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी आ रही है तो उस पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस खालिस्तान समर्थक व संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिह मान समेत 75 से अधिक ट्विटर अकाउंट पर अब तक कार्रवाई कर चुकी है।

विज्ञापन


इनमें कुछ पंजाब के नामी पत्रकार भी हैं। यह मामला सोमवार को पंजाब पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भी उठा। इस पर आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा इस मामले में उन्हें जानकारी नहीं है। इस बारे में साइबर विभाग को ज्यादा जानकारी होगी। मीडिया कर्मियों का कहना था कि प्रेस वालों के अकाउंट सस्पेंड करना उचित नहीं है। हालांकि आईजी ने लोगों से अपील की है कि कोई भी गलत जानकारी न फैलाए। पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। याद रहे कि इससे पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक केस के जवाब में पुलिस ने कहा था कि उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखने के लिए टीम गठित कर रखी है।
विज्ञापन


सभी राज्यों से संपर्क में, मिल रहा है पूरा सहयोग
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन में पंजाब पुलिस पड़ोसी राज्यों के संपर्क में है। पड़ोसी राज्यों से जो मदद मांगी जा रही है, उनसे पूरा सहयोग मिल रहा है। साथ ही पंजाब पुलिस केंद्र के भी संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed