{"_id":"46150118f185c4339e0915d13a46d1d7","slug":"twenty-feet-in-depth-the-lives-of-workers-at-risk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस फुट गहराई में काम, जोखिम में मजदूरों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस फुट गहराई में काम, जोखिम में मजदूरों की जान
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
Updated Sun, 14 Sep 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेसर कॉलोनी के नाले को डायवर्ट करने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान मजदूरों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है। बीस फुट गहराई में कई क्विंटल सीमेंट के पाइप मजदूरों की मदद से फिट किए जा रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए यहां न तो एंबुलेंस और न ही फायर ब्रिगेड तैनात की गई है।
प्रोफेसर कॉलोनी में जलभराव की दिक्कत को दूर करने के लिए नाले को डायवर्ट किया जा रहा है। इसके तहत नेशनल हाईवे 73 पर पंचायत भवन के सामने आठ सितंबर से खुदाई और पाइप डालने का काम चल रहा है।
जनस्वास्थ्य विभाग यह कार्य ठेकेदार के माध्यम से करवा रहा है। इसके लिए दो जेसीबी मशीनों के अलावा करीब एक दर्जन मजदूर काम पर लगाए गए हैं।
मजदूर खुदाई के बाद 20 फुट गहराई में जाकर जेसीबी की मदद से कई क्विंटल वजनी और चार फुट चौड़े सीमेंट के पाइपों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। जेसीबी से पहले भारी-भरकम पाइप को उठाकर खुदाई वाली जगह पर लाया जाता है। इस दौरान दो मजदूर जेसीबी पर लटके पाइप को स्पोर्ट देते हैं।
विज्ञापन
जबकि दो मजदूर 20 फुट गहरे गड्ढे में मौजूद रहते हैं। इनमें एक पहले से डाले गए पाइप के भीतर और दूसरा पाइप के ऊपर खड़ा होता है। जेसीबी पर लटके मजदूर बार पाइप को घुमाकर उसे गहराई में सही जगह पर सेट करते हैं। इसके बाद पाइप को 20 फुट नीचे ले जाया जाता है।
नीचे मौजूद दोनों मजदूर पाइप को स्पोर्ट देकर उसे जेसीबी की मदद से सही जगह पर रखवाते हैं। यह काम इतना खतरनाक है कि जरा सी गलती से बड़ा हादसा हो सकता है।
टूटी सीवरेज लाइनें और बीएसएनएल केबल
पाइप लाइन डालने के लिए चल रहे खुदाई के काम के दौरान जेसीबी से कई सीवरेज लाइन और बीएसएनएल केबल टूट गईं। जिससे क्षेत्र में निकासी ठप तो फोन डेड हो गए हैं। जो लोगाें के साथ-साथ काम करवा रहे विभाग की भी दिक्कत बन गई है। चाहकर भी जेसीबी से सीवरेज लाइन और बीएसएनएल की तारों को बचाना मुश्किल है, ऐसे में उनके टूटने पर उन्हें दुरुस्त करने की भी सिरदर्दी बढ़ गई है।
धूल के गुबार के साथ जाम की परेशानी:
पाइप लाइन डालने के लिए चल रहे खुदाई कार्य के चलते पंचायत भवन से लेकर गाबा अस्पताल तक हाईवे पर मिट्टी बिछ गई है, जबकि हाईवे पर एक तरफ वाहनों का आवागमन हो पा रहा है। ऐसे में धूल के गुबार के साथ यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को जाम की परेशानी से भी दो-चार होना पड़ रहा है। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए मौके पर कई पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, जो मास्क पहने वाहनों की आवाजाही को सुचारु रख रहे हैं।