{"_id":"5c894bbdbdec221446317da0","slug":"tweet-war-between-kuldeep-bishnoi-and-naveen-jai-hind","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के गठबंधन फॉर्मूले पर ट्वीट वार शुरू, कुलदीप बिश्नोई और नवीन जयहिंद भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के गठबंधन फॉर्मूले पर ट्वीट वार शुरू, कुलदीप बिश्नोई और नवीन जयहिंद भिड़े
Thu, 14 Mar 2019 12:41 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
ट्वीट वार
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के हरियाणा में कांग्रेस, जजपा और आप में गठबंधन के ट्वीट पर प्रदेश के नेताओं में जमकर शब्दबाण चले। सबसे पहले सीएम मनोहर लाल ने कटाक्ष किया कि दिल बहलाने को गालिब ख्याल अच्छा है...। इसके बाद कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने आप को थोथा चणा... बताकर वार किया तो आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने ट्वीट करके कांग्रेस पर पलटवार किया कि छाज तो बोलै छालणी भी बोलै...।
विज्ञापन
न आप के पल्ले कुछ है और न जेजेपी के। अपनी नाकामी और कमजोरी को छिपाने के लिए इस प्रकार के फिजूल के फॉमूले दिए जा रहे हैं। हमारे हरियाणा में एक मशहूर कहावत है। थोथा चणा बाजै घणा। - कुलदीप बिश्नोई, कांग्रेस नेता
विज्ञापन
थारै पल्ले के है। बीजेपी में सेटिंग हो गई है या नहीं या भाव सही नहीं मिला। हम चणे तो हैं। थारै तै तो बताया है तूड़े का भाव दिया है। इसके बाद जयहिंद ने दूसरा ट्वीट किया जिसमें लिखा कि छाज तो बोलै, छालणी भी के बोलै, जिसमै 70 छेद हो या भी हरियाणा मै कहावत है। - नवीन जयहिंद, प्रदेश अध्यक्ष आप
विज्ञापन