फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Tumhari Pakhi

चंडीगढ़ में अपनों से मिलने पहुंची ‘तुम्हारी पाखी’

Wed, 20 Nov 2013 11:19 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Nov 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
'Tumhari Pakhi

मेरा मन करता है कि पूरे दिन सोती रहूं... लेकिन बिजी शेड्यल के चलते सोना तो दूर आराम करने का भी वक्त नहीं मिलता है।

विज्ञापन


यह कहना है लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘तुम्हारी पाखी’ की पाखी यानी श्रद्धा आर्य का। श्रद्धा का कहना है कि वह अपने काम को लेकर बहुत डेडिकेट रहती हैं।


उनका कहना है कि मुझे जो काम दिया जाता है... मैं सोचती हूं कि उसे पूरा करने के लिए जी-जान लगा दूं... मंगलवार को श्रद्घा आर्य सीरियल के अंशुमन यानी इकबाल खान के साथ चंडीगढ़ पहुंची।
विज्ञापन


फिल्मों से मुश्किल है सीरियल
हिंदी और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी श्रद्घा का कहना है कि उन्हें लगता है कि सीरियल में काम करना फिल्मों से ज्यादा मुश्किल है।

फिल्मों में शूटिंग शेड्यूल भी इतना अधिक नहीं होता। श्रद्घा कहती हैं कि कई-कई दिन तो सुबह से शूटिंग शुरू हो जाती है और देर रात तक चलती रहती है।

मैं प्लानिंग में विश्वास नहीं करता
सीरियल में अंशुमन का किरदार निभा रहे इकबाल खान का कहना है कि वे प्लानिंग में विश्वास नहीं करते हैं। इस समय उनके पास कई सीरियल हैं।

लेकिन, आगे क्या करना है, इसकी प्लानिंग नहीं की है। इकबाल का कहना है कि लाइफ बस सिंपल सी रोड है और हमें बस उस पर चलते रहना है।

सीरियल के बारे में उन्होंने कहा कि इसके हर एपिसोड में दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed