{"_id":"6302990767bf0368003fd9c2","slug":"tuffman-triathlon-for-the-first-time-in-the-city-athletes-showed-talent-in-swimming-cycling-running-chandigarh-news-pkl460061236","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पहली बार टफमैन ट्रायथलॉन, एथलीटों ने तैराकी, साइक्लिंग, रनिंग में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पहली बार टफमैन ट्रायथलॉन, एथलीटों ने तैराकी, साइक्लिंग, रनिंग में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
टफ मैन प्रत्योगिता के दौरान सुखना लेक में तैरते तैराक।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर में पहली बार टफमैन ट्रायथलॉन का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के एथलीटों ने तैराकी, साइक्लिंग, रनिंग में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सुखना लेक पर सुबह छह बजे स्वीमिंग प्रतियोगिता शुरू हुई।
इसके लिए लेक में दो किलोमीटर लंबा ट्रैक बनाया गया था। आयोजकों की ओर से 10-10 एथलीटों को स्वीमिंग के लिए भेजा गया। तय समय में टास्क पूरा करने वाले एथलीट भागते हुए सुखना लेक परिसर पर बने स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर उनकी साइकिलें खड़ी थीं। अपनी अपनी साइकिलों पर सवार होकर तय रूट पर निकल पड़े। पहले रॉक गार्डन इसके बाद हाईकोर्ट चौक, फिर मटका चौक से होते हुए पीजीआई के रास्ते से आगे बढ़ते हुए न्यू चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान रास्ते में सड़क के पास से गुजरते हुए लोग उनका हौसला भी बढ़ा रहे थे। न्यू चंडीगढ़ के पास एक होटल पर बने स्टेशन पर साइकिलें खड़ी कर यह एथलीट बद्दी-कुराली रोड पर दौड़ने लगे। इसके बाद वापस होटल पहुंचकर इन्होंने सफर पूरा किया।
कुछ एथलीटों के मसल्स हो गए पुल
सुखना लेक पर दो किलोमीटर का ट्रैक बनाया गया था। ट्रैक को दो भागों में अलग अलग दिशाएं दी गई थीं। एथलीटों को दोनों दिशाओं से तैरते हुए जाना था। इस दौरान बीच कुछ एथलीटों के पानी में लात और बाजू के मसल्स पुल हो गए। मौके पर उनके साथ चल रही बोट में सवार लाइफ गार्ड्स ने उन्हें पानी से निकालकर किनारे पर पहुंचाया। मौके पर मौजूद मेडिकल स्टॉफ की ओर से उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
विज्ञापन
विजेताओं को मिले पदक
टफमैन ट्रायथलॉन में हिस्सा लेते हुए विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। तैराकी, साइक्लिंग, रनिंग में पुरुष और महिला एथलीटों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के बाद पुरुष वर्ग में एयर बस इंडिया के प्रेसिडेंट रेमी मेलार्ड ने बाजी मारते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। अर्जुन मिथाल ने रजत, हिमांशु ने कांस्य हासिल किया। वहीं, महिलाओं के वर्ग में अर्चना शर्मा को स्वर्ण, पूजा को रजत, क्रिति को कांस्य पदक मिला।