फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tubewell connnection gift to dalit families of punjab by cm parkash singh badal

CM बादल का दलित परिवारों को तोहफा, 25 साल पुरानी मांग पूरी की

Sat, 24 Dec 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर) Updated Sat, 24 Dec 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
tubewell connnection gift to dalit families of punjab by cm parkash singh badal
मुख्यमंत्री प्रकाश​ सिंह बादल
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हजारों दलित परिवारों को बड़ा तोहफा देते हुए उनकी 25 साल पुरानी एक मांग पूरी कर दी। वर्ष 1992 से ट्यूबवेल के मोटर कनेक्शन न मिल पाने से महंगे डीजल से अपनी खेती संभाल रहे गांव बीड़ इमामगढ के दलित परिवारों को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


संगत दर्शन के दौरान इन परिवारों ने गुहार की तो सीएम ने मौके पर ही सूबे के मुख्य सचिव को फोन करके कहा कि दो दिन में अधिसूचना की कापी मुहैया करवाएं और उक्त परिवारों को कनेक्शन जारी किए जाएं। शनिवार की सुबह यहां के गांव धलेर में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान बादल से मिले उक्त परिवारों ने गुहार लगाई कि उन्होंने वर्ष 1992 से बिजली बोर्ड दफ्तर में ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन दिए हैं पर सैकड़ों कोशिश और सिफारिश के बावजूद कनेक्शन नहीं मिले।
विज्ञापन


सीएम ने तुरंत सूबे के मुख्य सचिव को फोन करके कहा है कि राज्य में दशकों से जमीन पर काबिज दलित परिवारों को प्रदेश सरकार मालिक बनाने का प्रस्ताव पारित कर चुकी है लेकिन कई शहरों में अब तक इस संबंध में अधिसूचना की कापी नहीं पहुंची है और इसी कारण ट्यूबवेल कनेक्शन मिलने में विलंब हो रहा है। सीएम ने गांव संदौड, कुठाला और नौधरानी में भी संगत दर्शन करके किसानों की समस्याओं को समझा और उनका समाधान किया। इस दौरान सीएम ने गांव की पंचायतों को विकास कार्यों के लिए ग्रांट के चेक भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पहुंचे शिअद प्रत्याशी ओवैस
संगत दर्शन कार्यक्रमों में इसी विस क्षेत्र से अकाली दल के उम्मीदवार मोहम्मद ओवैस शिरकत नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि ओवैस अभी भी हाई ब्लड प्रेशर और कुछ चेस्ट प्राब्लम के कारण लुधियाना के दयानंद अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed