फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trying to get a job by taking someone else's exam, two arrested

Chandigarh News: किसी और से परीक्षा दिलाकर नौकरी पाने की कोशिश, दो गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Trying to get a job by taking someone else's exam, two arrested
मोहाली। सरकारी नौकरी पाने की लालसा में दो युवकों ने किसी और से पेपर दिलाकर परीक्षा तो पास कर ली। इसके बाद जब दस्तावेजों की चेकिंग के लिए विभाग ने बुलाया तो स्क्रूटनी के दौरान परीक्षा केंद्र में ली फोटो और फार्म पर लगी फोटो मेल नहीं खाने पर मटौर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए चार लोगों पर केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार, वासी गांव हाजी बेटू जिला फिरोजपुर, नरिंदरपाल सिंह गांव फत्तूवाला जिला फाजिल्का, गुरप्रीत सिंह गांव चोटियां जिला मानसा के रूप में हुई है। वहीं, एक आरोपी की पहचान नहीं हुई है। इनमें से दो आरोपियों नरिंदरपाल सिंह और गुरप्रीत सिंह को पकड़ लिया गया है। इनमें से गुरप्रीत सिंह को तीन दिन का रिमांड मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फेज-3बी1 स्थित शिक्षा भारती डायरेक्टरोरेट पंजाब के सहायक डायरेक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ईटीटी शिक्षकों की भर्ती संबंधी दस्तावेजों की जांच (स्क्रूटनी) की जा रही थी। इस दौरान संदीप कुमार और गुरप्रीत सिंह के दस्तावेजों की जांच की गई तो परीक्षा के दौरान ली फोटो और फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने पर विभाग को उन पर शक हुआ। जांच के दौरान उसका आधार कार्ड, वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेज जाली पाए गए। इस पर विभाग को शक हुआ कि जिस व्यक्ति को उन्होंने पकड़ा है वह नरिंदरपाल सिंह है और उसने ही संदीप कुमार की जगह परीक्षा दी है। वहीं, दूसरे मामले में दस्तावेज चेक कराने आए मानसा के गुरप्रीत सिंह की परीक्षा के समय ली फोटो मेल नहीं खाने पर विभाग को शक हुआ। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट भी नहीं मिले तो विभाग ने शक जताया कि उसकी परीक्षा किसी और ने दी है। इस पर विभाग ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed