फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   try to rape mother and daughter, mohali news, punjab crime news

बिजली मुलाजिम बनकर घर में घुसे, मां-बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, कपडे़ भी फाड़े

Thu, 09 Mar 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 09 Mar 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
try to rape mother and daughter, mohali news, punjab crime news
- फोटो : Demo Pic
घर में महिलाओं को अकेली देख कुछ लोग बिजली मुलाजिम बनकर मीटर चैक करने के बहाने घर में घुस गए। उन्होंने घर में मौजूद महिला और उसकी बेटी को घर में बंद कर उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिलाओं ने शोर मचाया तो आरोपी डर गए और मौके से फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने शेर मोहम्मद असरफ अली, इमामूद्दीन, तरुण बंसल और सलीम निवासी खिजराबाद पर केस दर्ज किया है। आरोपियों पर पुलिस ने 452, 354, 323, 148 और 149 आईपीसी की तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह खिजराबाद के रहने वाले हैं। सलीम नाम का व्यक्ति अपने साथियों सहित उनके घर आया। उसने अपने आप को बिजली बोर्ड का मुलाजिम बताया और कहा कि उन्हें बिजली मीटर चेक करना है। इसके बाद उन्होंने उसे आने दिया। इस दौरान घर में अकेली बैठी उनकी बेटी पर आरोपियों की नजर पड़ गई। जिसके बाद वह उससे छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान जब उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान उन्होंने दोनों के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और दोनों के कपड़े तक फाड़ दिए। उन्होंने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया तो आरोपी डरकर भाग निकले। दोनों को गंभीर हालत में कुराली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed