{"_id":"58c051424f1c1bc142dc447c","slug":"try-to-rape-mother-and-daughter-mohali-news-punjab-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मुलाजिम बनकर घर में घुसे, मां-बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, कपडे़ भी फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मुलाजिम बनकर घर में घुसे, मां-बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, कपडे़ भी फाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में महिलाओं को अकेली देख कुछ लोग बिजली मुलाजिम बनकर मीटर चैक करने के बहाने घर में घुस गए। उन्होंने घर में मौजूद महिला और उसकी बेटी को घर में बंद कर उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिलाओं ने शोर मचाया तो आरोपी डर गए और मौके से फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने शेर मोहम्मद असरफ अली, इमामूद्दीन, तरुण बंसल और सलीम निवासी खिजराबाद पर केस दर्ज किया है। आरोपियों पर पुलिस ने 452, 354, 323, 148 और 149 आईपीसी की तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह खिजराबाद के रहने वाले हैं। सलीम नाम का व्यक्ति अपने साथियों सहित उनके घर आया। उसने अपने आप को बिजली बोर्ड का मुलाजिम बताया और कहा कि उन्हें बिजली मीटर चेक करना है। इसके बाद उन्होंने उसे आने दिया। इस दौरान घर में अकेली बैठी उनकी बेटी पर आरोपियों की नजर पड़ गई। जिसके बाद वह उससे छेड़छाड़ करने लगे।
इस दौरान जब उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान उन्होंने दोनों के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और दोनों के कपड़े तक फाड़ दिए। उन्होंने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया तो आरोपी डरकर भाग निकले। दोनों को गंभीर हालत में कुराली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।