फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Truck hit the bike, woman fell on the road, tire passed over her head, death

Chandigarh News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क पर गिरी महिला, सिर के ऊपर से गुजरा टायर, मौत

Sun, 25 Jun 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Truck hit the bike, woman fell on the road, tire passed over her head, death
डेराबस्सी। यहां कैंटर यूनियन के सामने एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण बाइक सवार महिला गिर गई और उसके ऊपर से ट्रक का टायर गुजरने से उसकी मौत हो गई। हादसे में महिला का पति बाल बाल बच गया। घटना दोपहर करीब पौने एक बजे घटी। मृतक महिला की पहचान गांव भांखरपुर निवासी गुरदेव सिंह की पत्नी गुरजीत कौर (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक मृतक गुरजीत कौर पति के साथ मोटरसाइकिल पर डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में दांत की दवा लेने आई थी। इसके बाद वह पति के साथ फ्लाईओवर के नीचे बने लिंक रोड से मुबारकपुर की ओर जा रही थी। जब वे कैंटर यूनियन के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस कारण मोटरसाइकिल के पीछे बैठी गुरजीत कौर सड़क पर गिर गई और ट्रक का टायर उसके सिर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला का पति गांव में वेल्डर का काम करता है। शहरवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि तेज रफ्तार से दौड़ने वाले बड़े वाहन हर दिन बेकसूर मासूम की जान ले रहे हैं। शुक्रवार को बरवाला रोड पर ट्रक के नीचे कुचलने से महिला की जान चली गई। ऐसे हादसे रोजाना हो रहे हैं, लेकिन डेराबस्सी प्रशासन इन तेज रफ्तार वाहनों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed