{"_id":"612292488ebc3e79ac5314f9","slug":"truck-hit-bike-in-karnal-of-haryana-mother-daughter-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: करनाल में ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटी को कुचला, पहिये में फंसे शव, पैरामिलिट्री का जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: करनाल में ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटी को कुचला, पहिये में फंसे शव, पैरामिलिट्री का जवान जख्मी
Sun, 22 Aug 2021 11:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:37 PM IST
सार
हरियाणा के करनाल में बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटी को कुचल दिया। जबकि पैरामिलिट्री का जवान जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि पैरामिलिट्री फोर्स का जवान पत्नी और बेटी को लेकर राखी बंधवाने के लिए ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के करनाल के घरौंडा क्षेत्र के गांव मलिकपुर गादियान मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पैरामिलिट्री फोर्स का जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
बताया जा रहा है कि पैरामिलिट्री फोर्स का जवान पत्नी और बेटी को लेकर राखी बंधवाने के लिए ससुराल जा रहा था। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल मेडिकल कॉलेज भिजवाया, वहीं घायल बाइक चालक को करनाल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
योगेंद्र उत्तर प्रदेश के गांव सांपला, थाना खिझाना, जिला सहारनपुर का रहने वाला है। वह पैरामिलिट्री फोर्स का जवान है और फिलहाल सिक्किम में तैनात है। पानीपत की वधवा कॉलोनी में उसकी ससुराल है, जहां रक्षाबंधन पर पत्नी और बेटी को लेकर वहां जा रहा था।
विज्ञापन
गांव मलिकपुर गादियान मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक योगेंद्र एक साइड में गिर गया जबकि ट्रक के पहिए के नीचे आने से पत्नी रिंकी (30) और बेटी (4) गगन की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि दोनों शव ट्रक के पहिये में फंसे थे और बुरी तरह से कुचले हुए थे। वहीं आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव मलिकपुर गादियान के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें महिला व बेटी की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। मामले में केस दर्ज कर लिया है।
- दीपक कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा
- दीपक कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा