{"_id":"940558ab1dcd2ec037fba1ea941283ce","slug":"truck-caught-fire-in-kaithal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज तार से ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज तार से ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Sun, 28 Sep 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। साइकिल के टायरों से भरे एक ट्रक को शनिवार को खनौरी रोड बाइपास चौक पर आग लग गई। हादसा हाई वोल्टेज तारों के कारण हुआ। ट्रक लुधियाना से रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रहा था। दमकल विभाग की चार गाड़ियों की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, लुधियाना से साइकिल का सामान लेकर जा रहा ट्रक जैसे ही खनौरी रोड बाइपास पर चंदाना रोड के पास पहुंचा तो रोड के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से छू गया। इस कारण सारे टायर फट गए और सामान में आग लग गई। टायरों के फटने से अचानक जोर का झटका लगा और चालक को मामूली चोट आई। लेकिन चालक ने सुझबुझ का परिचय देते हुए ट्रक को 100 मीटर दूर मुख्य मार्ग खनौरी बाईपास पर रोका।
प्रशासन की लापरवाही से हादसा : कारज
ट्रक मालिक के भतीजे कारज ने बताया कि गाड़ी उसके चाचा बलदेव सिंह के नाम है। वे चीका में रहते हैैं। दो दिन पहले लुधियाना से साइकिल के पार्ट्स लोड हुए कर लाया था और शनिवार को रायपुर जा रहा था। आग से ट्रक में लदा 35 लाख का सामान खाक हो गया। गाड़ी के कागजात भी इसमें जल गए। यह सब प्रशासन की लापरवाही से हुआ है, क्योंकि तार काफी नीचे थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी ने दी दमकल विभाग को सूचना
दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर एक प्रत्यक्षदर्शी मंदीप ने फायर ब्रिगेड ऑफिस को फोन कर मामले की सूचना दी। लेकिन नामांकन की अंतिम तारीख होने के कारण शहर में जाम लगा था। इस जाम से निकलते हुए दमकल गाड़ियों को करीब 20 मिनट से ज्यादा का समय लगा। इससे पूर्व ट्रक में लदे टायर और ट्यूूब ने आग पकड़ ली और पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। चार गाड़ियों की मदद से काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
प्रत्यक्षदर्शी विजय, राजेंद्र, हरजिंद्र और सतीश ने बताया कि हाई वोल्टेज तार काफी नीचे होने के कारण यहां अक्सर घटनाएं होती हैं। इस महीने में दो तीन बार पहले भी तारों के टकराने से ट्रकों के टायर फटे हैं। लेकिन आग लगने और इतने बडे़ नुकसान की यह पहली घटना है।