फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Truck accident, chandigarh, baltana, Bapudham, death activa rider

ट्रक ने मारी टक्कर, एक्टिवा सवार कपड़ा व्यापारी की मौत

Sat, 17 Apr 2021 10:10 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Truck accident, chandigarh, baltana, Bapudham, death activa rider
चंडीगढ़। रेलवे स्टेशन के नजदीक गरचा लाइट प्वाइंट पर शनिवार सुबह एक ट्रक ने एक्टिवा पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बापूधाम निवासी बृजेन्द्र कुमार (44) के रूप में हुई है। ट्रक चालक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर निवासी नीरज कुमार (30) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बलटाना में कपड़े की दुकान करने वाला बृजेन्द्र कुमार सुबह लगभग 10 बजे एक्टिवा से दुकान पर जा रहा था। गरचा लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। शव को पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। ट्रक चालक के खिलाफ इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed