{"_id":"653dc9dc045a3d0a60016bea","slug":"troubles-may-increase-for-congress-mla-sukhpal-khaira-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सुखपाल खैरा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, करीबियों के खातों से करोड़ों का लेनदेन, जांच में जुटी एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सुखपाल खैरा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, करीबियों के खातों से करोड़ों का लेनदेन, जांच में जुटी एसआईटी
Sun, 29 Oct 2023 08:29 AM IST
ajay kumar
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 Oct 2023 08:29 AM IST
सार
एसआईटी से जुड़े सूत्रों का दावा है कि खैरा के करीबियों के खातों में करोड़ों का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसके आधार पर अब सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
सुखपाल खैरा।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठ साल पुराने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पंजाब पुलिस की एसआईटी ने खैरा, उनके परिवार के सदस्यों और करीबियों के करीब 45 खातों को खंगाला है। एसआईटी से जुड़े सूत्रों का दावा है कि इन खातों में करोड़ों का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसके आधार पर अब खैरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि खैरा व उनके करीबियों के खातों में करोड़ों रुपये जमा हुए थे। 2014 से 2020 के बीच खैरा और परिवार के सदस्यों ने 6.5 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। खैरा के पास छह वाहन हैं, जिनको मासिक किश्त 4.5 लाख जाती है लेकिन आय 2.5 लाख ही है। जांच में पता चला है कि पीए के खाते को ऑपरेट करने के लिए जो मोबाइल नंबर दिया गया, वो खैरा परिवार की महिला का था।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के इस खाते में दो करोड़ के करीब जमा करवाए गए। दावा है कि खरा के नजदीकी रिश्तेदार और गनर के खाते का भी इस्तेमाल किया गया। सहकारी बैंक के एक खाते में दो करोड़ जमा हुए हैं। इसमें 43 43 लाख की कैश एंट्री हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार ईडी ने भी पंजाब पुलिस को बताया है कि 2014 से 2020 के बीच 6.5 करोड़ से अधिक खर्च किए गए। इस अवधि के दौरान उनकी आय तीन करोड़ रुपये से कम थी। एसआईटी ने खैरा के करीबियों के खातों की जांच की तो पाया कि कई खातों में नकदी जमा होते ही पैसा तत्काल ट्रांसफर हो गया।