{"_id":"66aadbbb47389854740a8b04","slug":"trouble-regarding-number-two-in-bureaucracy-chandigarh-news-c-16-pkl1010-481828-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ब्यूरोक्रेसी में नंबर दो को लेकर फंसा पेच, लॉबिंग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ब्यूरोक्रेसी में नंबर दो को लेकर फंसा पेच, लॉबिंग तेज
विज्ञापन
मुख्य सचिव कौशल रिटायर, टीवीएसएन प्रसाद अब पूर्णकालिक मुख्य सचिव
1990 बैच के छह आईएएस अधिकारियों का वरिष्ठता क्रम होना है तय
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल बुधवार को रिटायर हो गए। वह 15 मार्च से 30 जुलाई तक छुट्टी पर थे। अब तक कार्यवाहक के तौर पर कुर्सी संभाल रहे टीवीएसएन प्रसाद मुख्य सचिव रहेंगे। कौशल के रिटायर होने के बाद अधिकारियों के बीच विभागों का बंटवारा होना था, मगर इस संबंध में सरकार की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किए गए। संभव है कि वीरवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएं। सरकार की ग्रेडेशन सूची में बुधवार रात तक संजीव कौशल का नाम ही पहले नंबर पर अंकित था। वहीं, सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद यह तय हो जाएगा कि ग्रेडेशन सूची में नंबर दो पर कौन है।
हरियाणा के 1986 बैच के आईएएस संजीव कौशल सीएम नायब सिंह सैनी के पद संभालते ही 15 मार्च को छुट्टी पर चले गए थे। वह 30 जुलाई तक छुट्टी पर थे। 31 जुलाई को उन्हें सचिवालय आना था, मगर छुट्टी होने की वजह से आखिरी दिन वह दफ्तर नहीं पहुंच सके। उनके जाते ही प्रदेश सरकार ने कौशल के बाद सबसे सीनियर आईएएस टीवीएसएन प्रसाद को कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया था। कौशल के रिटायर होते ही प्रसाद पूर्णकालिक मुख्य सचिव नियुक्त हो गए हैं। कौशल हरियाणा सरकार के कई अहम पदों पर रहे हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। कौशल के बड़े भाई सर्वेश कौशल भी पंजाब के चीफ सेक्रेटरी रहे हैं। वह मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के निवासी हैं। हालांकि उनके अचानक से छुट्टी पर चले जाने की वजह से अफसर व अन्य लोगों को झटका जरूर लगा था।
इसलिए फंसा है नंबर दो को लेकर पेच
कौशल के रिटायर होने और ग्रेडेशन सूची अपडेट होने के बाद टीवीएसएन प्रसाद वरिष्ठता सूची में नंबर एक पर आ जाएंगे। दूसरे नंबर पर विवेक जोशी हैं, जो केंद्र में तैनात हैं। तीसरे नंबर पर 1990 बैच के आईएएस सुधीर राजपाल हैं, चौथे नंबर पर सुमिता मिश्रा हैं। दोनों ही बाद में हरियाणा कैडर में शामिल हुए हैं। हालांकि जब वह हरियाणा कैडर में आए तो उस दौरान तो किसी ने आपत्ति नहीं उठाई, मगर कुछ महीने पहले 90 बैच के आईएएस अंकुर गुप्ता, अनुराग रस्तोगी और डाॅ. राजा शेखर वुंडरू ने आपत्ति दर्ज कराई। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने सभी को बुलाकर उनकी सुनवाई भी की। मगर इस बारे में बताया कि उस आपत्ति का क्या हुआ। यदि तीनों आईएएस की आपत्ति स्वीकार होती है तो अंकुर गुप्ता ग्रेडेशन सूची में तीसरे नंबर पर आ जाएंगे और टीवीएसएन प्रसाद के बाद वह सबसे सीनियर होंगे। बताया जा रहा है कि यदि कोई फेरबदल नहीं होता है और वित्तायुक्त का प्रभार टीवीएसएन प्रसाद अपने पास रखते हैं तो सरकार इस मुद्दे पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लेना चाहती। वित्तायुक्त का प्रभार अभी उनके पास ही है।
विज्ञापन
अक्तूबर के बाद प्रदेश को मिलेगा नया चीफ सेक्रेटरी
मौजूदा चीफ सेक्रेटरी का कार्यकाल अक्तूबर में खत्म हो रहा है। उस दौरान चुनाव भी हो चुके होंगे और सरकार के गठन की तैयारियां चल रही होंगी। यानी नई सरकार के गठन के बाद प्रदेश में नया चीफ सेक्रेटरी भी नियुक्त होगा। नया चीफ सेक्रेटरी कौन होगा, यह सब ग्रेडेशन की सूची से ही तय होगा। हालांकि सरकार सीनियर आईएएस के बजाय जूनियर को चीफ सेक्रेटरी के पद पर बैठाती रही है। पंजाब, राजस्थान व अन्य राज्यों में ऐसा देखा गया है। सरकार के साथ जिसका भी गणित ठीक बैठेगी, वही मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त होगा।