फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tricolor will be installed on the island of Sukhna Lake buildings will be lit with lights

हर घर तिरंगा अभियान: सुखना लेक के आईलैंड पर लगेगा तिरंगा, लाइटों से जगमगाएंगे भवन

Wed, 20 Jul 2022 04:14 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 20 Jul 2022 04:14 PM IST
सार

अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम भी करेगा। सभी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

विज्ञापन
Tricolor will be installed on the island of Sukhna Lake buildings will be lit with lights
सुखना लेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। यूटी प्रशासन के अधिकारी इसकी तैयारी में लगे हैं। एक हफ्ते तक हर घर, बस स्टॉप, पुलिस की गाड़ी समेत सभी स्कूल, कॉलेज व सरकारी इमारतों पर तिरंगा फहराने का निर्देश दिया गया है। सुखना लेक के आईलैंड और बस स्टैंड पर स्थायी तौर पर तिरंगा लगाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने सभी विभागों के सचिव के साथ हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की है। बैठक में सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है और काम सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन


लक्ष्य है कि 11 से 17 अगस्त तक पूरे शहर में हर ओर तिरंगा ही तिरंगा नजर आए। 15 अगस्त के दिन ड्रोन से इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रमों को मनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों, सरकारी संस्थानों, एनजीओ, सहकारी समितियों को अपना योगदान देने के लिए जोड़ा जाएगा। यह अभियान इस साल स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है।


अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम भी करेगा। सभी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

विभागों को सौंपी गई ये जिम्मेदारी

नगर निगम
बस स्टैंड और सेक्टर-17 अंडरपास में अभियान के लिए वॉल पेंटिंग
विभागों की मांग पर झंडे की खरीद
सेल प्वाइंट की पहचान
जो भी व्यक्ति झंडा खरीदेगा, डू एंड डोंट की जानकारी देना

शिक्षा विभाग
छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए प्रेरित करना
विशेष असेंबली का आयोजन
पेरेंट टीचर मीटिंग में परिजनों को घर पर झंडा लगाने के लिए प्रेरित करना
जागरुकता फैलाने के लिए अध्यापकों को जिम्मेदारी
सभी स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थानों की इमारत पर राष्ट्र ध्वज लहराया जाएगा

इंजीनियरिंग विभाग
सुखना लेक के आईलैंड पर स्थायी राष्ट्रीय झंडा फहराया जाएगा
शहर की पांच प्रमुख इमारतों को भी तिरंगे रोशनी से सजाया जाएगा

डीसी दफ्तर
एलांते मॉल व अन्य को अपने परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश करेंगे जारी

परिवहन विभाग
सेक्टर-17 बस स्टैंड और बस डिपो में स्थायी तौर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की जिम्मेदारी
सीटीयू के सभी बस स्टॉप पर तिरंगा फहराया जाएगा
बसों के अंदर स्टीकर व बैनर लगाए जाएंगे

पुलिस विभाग
पुलिस अधिकारियों की तरफ से तिरंगा मार्च पास्ट का आयोजन होगा
सभी पुलिस की गाड़ियों पर अभियान से संबंधित स्टीकर व बैनर प्रदर्शित किए जाएंगे

जनसंपर्क विभाग
रेडियो, टीवी व अखबारों में हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी जाएगी
15 अगस्त को पूरे शहर की ड्रोन से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जाएगी

संस्कृति विभाग
सभी विभाग अपनी आवश्यकताओं की जानकारी विभाग को भेजेंगे। संस्कृति विभाग उस मांग को नगर निगम को भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed