{"_id":"5f0384eb8ebc3e4316321c0f","slug":"tricity-poets-boycott-chinese-goods-with-poetry-chandigarh-news-pkl380410331","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी शायरों ने शायरी से किया चीनी सामान का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी शायरों ने शायरी से किया चीनी सामान का बहिष्कार
विज्ञापन
ट्राइसिटी के शायरों ने शायरी से किया चीनी सामान का बहिष्कार
-गलवां घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को समर्पित ऑनलाइन मुशायरे का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। ट्राइसिटी के शायरों ने शायरी के जरिये चीनी सामान का बहिष्कार किया है। सोमवार को गलवां घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को समर्पित एक ऑनलाइन मुशायरे का आयोजन किया गया। यह आयोजन भंडारी अदबी ट्रस्ट और केदार अदबी ट्रस्ट की तरफ से किया गया। इसमें ट्राइसिटी के एक दर्जन से अधिक शायरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन गणेश दत्त ने किया। शायर अशोक नादिर ने इस मौके पर चीनी सामान के बहिष्कार का आह्वान किया।
सभी शायरों ने अपने जज्बात व्यक्त करते हुए शायरी से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शायरी के माध्यम से उन्होंने चीनी सामान का इस्तेमाल न करने का प्रण लिया। इस दौरान शायर श्रीराम अर्श, शायद प्रेम विज साहब और केदारनाथ केदार सभी ने अपनी शायरी पेश की। कार्यक्रम में बीडी कालिया, चमन शर्मा चमन, प्रतिभा माही, गुरदीप गुल, गुरमिंदर सिद्धू , जतिंदर परवाज, सुखविंदर आही, ट्राइसिटी और पटियाला के अन्य जाने माने शायरों ने भी शिरकत की।