{"_id":"5b75c0fa42c79276754f196c","slug":"tricity-government-offices-will-remain-closed-for-one-day-on-atal-bihari-bajpayee","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सरकारी कार्यालय एक दिन रहेंगे बंद, हाईकोर्ट में भी वर्क सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सरकारी कार्यालय एक दिन रहेंगे बंद, हाईकोर्ट में भी वर्क सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Aug 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन ने शुक्रवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। शुक्रवार को ट्राइसिटी के सभी स्कूल-कालेज, सरकारी कार्यालय, अस्पताल बंद रहेंगे। चंडीगढ़ में सेक्टर-16 और 32 जीएमसीएच की ओपीडी भी बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। एक दिन का अवकाश घोषित करने का निर्णय प्रशासन की ओर से देर शाम लिया गया जबकि इससे पहले पंजाब सहित कई अन्य राज्य छुट्टी की घोषणा कर चुके थे।
हाईकोर्ट में आज वर्क सस्पेंड, नहीं होगी सुनवाई
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को वर्क सस्पेंड करने का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन के इस निर्णय के चलते शुक्रवार को हाईकोर्ट में वकील कामकाज ठप रखेंगे और इसके चलते किसी केस की सुनवाई नहीं होगी।