{"_id":"5c5159ffbdec224c8b1af2b4","slug":"tricity-first-adventure-park-in-government-school-sector-18-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी का पहला एडवेंचर पार्क शुरू, एन्जॉय करने का मूड है, तो आएं...पर एंट्री ऐसे मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी का पहला एडवेंचर पार्क शुरू, एन्जॉय करने का मूड है, तो आएं...पर एंट्री ऐसे मिलेगी
Wed, 30 Jan 2019 01:32 PM IST
खुशबू गोयल
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
एडवेंचर पार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी का पहला एडवेंचर पार्क शुरू हो गया है। यहां आर्मी नेट से लेकर बैंबो ब्रिज। जिनको आपने कभी वीडियो या टीवी पर देखकर इस पर चढ़ने की सोची होगी। लेकिन अब आपकी ख्वाहिश को सिटी में एडवेंजर पार्क पूरा करेगा। जी हां, सिटी के बच्चों एवं युवाओं के लिए ट्राइसिटी में पहला एडवेंजर पार्क बनाया गया है, जहां वे आकर एडवेंचर का मजा ले सकेंगे।
यह पार्क गवर्नमेंट मॉडल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-18 में बनाया गया है। सबसे खास बात यह है कि यहां आने वाले इच्छुक बच्चों एवं युवाओं को पहले स्कूल प्रबंधन को अर्जी देनी होगी। परमिशन मिलने के बाद ही इस एडवेंजर पार्क का आनंद उठा सकते हैं। स्कूल प्रिंसिपल राज बाला ने बताया कि इस पार्क को करीब डेढ़ महीने में तैयार किया गया है। ट्राइसिटी में पहला ऐसा पार्क होगा, जो किसी सरकारी स्कूल में बनाया गया है।
बैंबो ब्रिज को पार करना होगा मुश्किल
इस एडवेंचर स्पोर्ट्स पार्क में बच्चों को पार करना बेहद मुश्किल और एडवेंचर से भरपूर होगा। यहां शुरुआत बैंबो ब्रिज से होगी, जिसमें बांस को चेन से बांधा हुआ है। इस बांस के ब्रिज को पार करना बेहद रोमांच से भरपूर है।
विज्ञापन
ट्री हाउस है 12 फुट लंबा
एडवेंचर पार्क में 12 फुट लंबा ट्री हाउस है। यहां चढ़ना बेहद ही मुश्किल होगा। ऊंचाई से डरने वालों को यहां चढ़ना एक अलग ही अनुभव देगा।
आर्मी नेट भी है यहां खास
पार्क में आमी नेट बनाया गया है। इसकी लंबाई 12 फुट है। इस नेट को पार करने के लिए फिटनेस बेहद जरूरी है। यह आर्मी जवानों के लिए बनाए गए नेट की तरह होगा। इसके अलावा यहां 24 टायरों को मिलाकर नेट बनाया गया है। जिस पर चढ़ना काफी रोमांचित करेगा। यहां ग्रीन वैली के नीचे भी सात टायर एक साथ रखा गया है। जिस पर पांव का बैलेंस बेहद जरूरी है।
बच्चों को प्रेरित करने के लिए मोटिवेशनल कोट
ट्राइसिटी के सरकारी स्कूलों में यह पहला एडवेंचर पार्क है, जिसमें बच्चों को न केवल एडवेंचर मिलेगा बल्कि यहां उनको जिंदगी में संघर्ष से जीत हासिल करने की भी प्रेरणा दी जाएगी। यहां पार्क के हर कोनेे में मोटिवेशनल कोट लिखे गए है, जिसे बच्चों को जीवन में अच्छा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।