फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tricity celebration of Christmas, Santa Claus, the hit color

ट्राईसिटी में क्रिसमस का जश्न, सांता क्लॉज ने जमाया रंग

Sun, 25 Dec 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Tricity celebration of Christmas, Santa Claus, the hit color
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस पर चंडीगढ़ के सभी गिरजाघर रोशनी से सज गए हैं। शनिवार रात से ही चर्च में कार्यक्रमों का शुरुआत हो गई। रविवार को सेक्टर-19 के क्राइस्ट चर्च और सेक्टर-18 के सीएनआई चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। 

विज्ञापन


क्रिसमस पर बच्चों ने पेश किए प्रोग्राम
फेज-4 स्थित स्वामी रामतीर्थ स्मार्ट स्कूल में क्रिसमस पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें कक्षा-1 से दसवीं तक के विद्यार्थी उपस्थित थे। इस दौरान कई कार्यक्रम करवाए गए। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में सेंटा ने विद्यार्थियों को टॉफियां बांटीं। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी।

क्रिसमस उत्सव मनाया गया 

Tricity celebration of Christmas, Santa Claus, the hit color
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला

डीएवी में रही क्रिसमस की धूम
कुराली डीएवी स्कूल में क्रिसमस पर एक समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सेंटा क्लॉज की पोशाक में स्कूल पहुंचे। इस दौरान बच्चों ने उपहार वितरित किए। 

वाइस प्रिंसिपल राकेश कुमार की देखरेख में समागम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रिंसिपल सुधा प्रभा ने किया। इस दौरान स्कूल के सभी स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।

क्रिसमस उत्सव मनाया गया 
पंचकूला सेक्टर-12 ब्रिलिएंस वर्ल्ड स्कूल में छात्रों और शिक्षकों ने धूमधाम से क्रिसमस का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने क्रिसमस की पहचान कैरोल गीत गाए और नृत्य प्रस्तुत किया। 

बच्चों ने जीसस के जन्म और उनके जीवन से जुड़े क्रिसमस गीत गाए। इस अवसर पर एक सांता क्लॉज ने बच्चों और बड़ों सभी को कुछ न कुछ उपहार व मिठाइयां वितरित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed