फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tribute to Lata Mangeshkar and Bappi Lahiri through songs at Maharashtra Bhavan

महाराष्ट्र भवन में गीतों के माध्यम से दी लता मंगेश्कर और बप्पी लहिरी को श्रद्धांजलि

Fri, 02 Sep 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Tribute to Lata Mangeshkar and Bappi Lahiri through songs at Maharashtra Bhavan
सेक्टर-19 स्तिथ महाराष्ट्र भवन में नृत्य की प्रस्तुति देती युवती। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। गणपति पूजा के दूसरे दिन वीरवार शाम को महाराष्ट्र भवन में आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महाराष्ट्र मंडल की महिला मंडल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लता मंगेशकर और बप्पी लहरी को उन्हीं के गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत और नृत्य पेश कर सबका दिल जीत लिया। उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। महिला मंडल की सचिव पल्लवी पिंगे ने बताया कि कल्पना साने ने लता जी पर कथा कथानक पेश किया। अमरूता रेगे ने निस दिन बरसत नैन हमारे... भजन पेश किया। रेखा कौशल ने गजल ‘रस्मे उल्फत को निभाएं तो निभाएं कैसे...’ पेश कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। मीनल भूटियानी ने फिल्मी गीत ‘चंदन सा बदन चंचल चितवन..’ पेश किया। दीप्ति वनेरे ने लता जी का गाया गीत ‘सुनियो जी अर्ज म्हारी...’ पेश कर समा बांध दिया। वहीं, वीणा कश्यप और विक्रांत कश्यप ने फिल्मी गीत ‘कितना प्यारा वादा है इन मतवाली आंखों का...’ और ‘दिन सारा गुजरा तोरे अंगना...’ गीत गया तो लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

पल्लवी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीतों पर नृत्य भी किया। गीत ‘चक धूम धूम...’ पर कुहू नव्या ने नृत्य किया। वहीं, ‘मेरे ख्वाबों में जो आए...’ गीत पर पर पीहू, ‘मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं...’ गीत पर राधु, ‘कांटों से खींच के ये आंचल...’ गीत पर साक्षी और गीत डिस्को डांसर पर अरना ने नृत्य किया। इनके बप्पी दा के गीत ‘याद आ रहा है...’ पर परम पीहू और नव्या ने नृत्य किया। वहीं ‘सलाम-ए-इश्क मेरी जान...’ गीत पर अनन्या, ‘कांटा लगा और छोटी सी उमर में लग गया रोग...’ गीत पर समरूधि ने डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीत ‘परदेसिया और तूने ओ रंगीला कैसा जादू किया...’ पर संजीवनी, ‘हंसता हुआ नूरानी चेहरा...’ पर सारिका, वहीं, ‘दीया जले जां जले...’ गीत पर अनहित ने नृत्य किया। इनके अलावा वंदना, कंचना, पूजा, अरुणा, मनीषा, निशिता और तृष्णा सारिका ने भी अलग-अलग गीतों पर नृत्य कर सबकी तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed