फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tribute paid to martyr Udham Singh: Children made him emotional by presenting the play 'I am dying for my country'

शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि: बच्चों ने मैं अपने देश के लिए मर रहा हूं, नाटक पेश कर भावुक किया

Fri, 01 Aug 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyr Udham Singh: Children made him emotional by presenting the play 'I am dying for my country'
चंडीगढ़। स्कूल शिक्षा विभाग ने वीरवार को शहीद उधम सिंह की शहादत को याद करने के लिए विशाल स्मृति समारोह का आयोजन किया। जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद न्याय के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाने जाने वाले स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस श्रद्धांजलि समारोह में सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों सहित एक लाख से ज्यादा छात्र, शिक्षक और अन्य लोगों ने भाग लिया। इसके मद्देनजर खुड्डा अलीशेर के सरकारी स्कूल में बच्चों ने मैं अपने देश के लिए मर रहा हूं नाटक पेश किया। इस नाटक ने सभी को भावुक कर दिया। इसके साथ ही जो देश के लिए हंसते हंसते कुर्बान हो गए, ऐसे वीर शहीद उद्यम सिंह को शत-शत नमन कविता ने सबका दिल छू लिया।
विज्ञापन



प्रशासक ने शिक्षित करने के महत्व पर दिया बल
सुबह 11 से 12 और दोपहर की शिफ्ट में 3 से 4 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक विद्यालय में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसे नागरिक उत्तरदायित्व और नैतिक साहस की भावना को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया था। विद्यार्थियों को शहीद उधम सिंह के जीवन, मिशन और बलिदान पर के बारे में बताया गया। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के संदेश ने श्रद्धांजलि को और भी गरिमामय बना दिया। उन्होंने युवा नागरिकों को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में शिक्षित करने के महत्व पर बल दिया, ताकि वह रोजमर्रा के जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और नैतिक नेतृत्व को बनाए रख सकें।
विज्ञापन



पीटीएम में आए अभिभावकों ने भी कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पहले से तय पीटीएम के साथ किया गया। इससे अभिभावकों को स्मृति के इस समारोह को देखने और उसमें भाग लेने का अवसर मिला। इससे शहीद उधम सिंह की भावना को चंडीगढ़ भर की कक्षाओं, गलियारों और दिलों में जीवंत किया गया। शहीद उधम सिंह की जीवन यात्रा और उनके दृष्टिकोण को दर्शाने वाले भाषण, स्वतंत्रता संग्राम के प्रसंगों को दर्शाने वाले देशभक्ति गीत और नाट्य नाटक, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण और दृश्य प्रस्तुतियां, चिंतन और ओपन-माइक सत्र ने आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed